फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rangbhari Ekadashi 2025 Date Bihariji will play with colours with a silver pichkari

Rangbhari Ekadashi 2025 Date: कब है रंगभरी एकादशी? इस दिन बिहारीजी चांदी की पिचकारी से खेलेंगे रंग

Wed, 19 Feb 2025 01:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 19 Feb 2025 01:25 PM IST
सार

Rangbhari Ekadashi 2025: फाल्गुन शुक्ल एकादशी को काशी में रंगभरी एकादशी कहते हैं। इस दिन वृंदावन में बांके बिहारी का विशेष शृंगार किया जाता है। आराध्य अपने भक्तों के साथ चांदी की पिचकारी से होली खेलेंगे। 
 

विज्ञापन
Rangbhari Ekadashi 2025 Date Bihariji will play with colours with a silver pichkari
बांके बिहारी मंदिर में होली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रंगभरी एकादशी 10 मार्च को मनाई जाएगी। इसे अमालकी एकादशी भी कहा जाता है। इस दिन बिहारीजी चांदी की पिचकारी से भक्तों संग रंग खेलेंगे। इस दौरान वे हुरियारे के रूप में नजर आएंगे। उनका विशेष शृंगार भी किया जाएगा।
विज्ञापन


बांके बिहारी मंदिर के सेवायत नितिन सांवरिया ने बताया कि टेसू के फूलों से रंग बनाने के लिए एकादशी से करीब 10 दिन पहले से ही टेसू के फूल एकत्रित करना शुरू कर दिया जाता है। उसके बाद एकादशी से एक दिन पहले होली खेलने के लिए टेसू के फूलों से रंग तैयार किया जाता है। इस विशेष आयोजन की तैयारियाें में सेवायत जुट गए हैं।
विज्ञापन


रंगभरनी एकादशी के दिन ठाकुर श्रीबांकेबिहारी को मोरमुकुट, कटि-काछनी और श्वेत वस्त्र धारण कराकर विशेष शृंगार किया जाएगा। वे कमर पर गुलाल का फेंटा बांधे नजर आएंगे। सेवायत भी टेसू के फूलों से तैयार रंगों की बौछार करते दिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा को लेकर भी शुरू हुईं तैयारियां
वृंदावन के कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि सुरक्षा को लेकर पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दीं हैं। पिछले वर्ष इस आयोजन पर वृंदावन को 4 जोन में बांटा गया था। इस बार श्रद्धालुओं की संख्या में और इजाफा होने की संभावना है। इसे देखते हुए मंदिर प्रबंधन के साथ ही पुलिस टीम तैयारियों में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed