फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Old man's death raised questions on systems

वृद्घ की मौत ने व्यवस्थाओं पर खड़े कर दिए सवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 08:21 PM IST
विज्ञापन
Old man's death raised questions on systems
वृंदावन (मथुरा)। प्रसाद वितरण के दौरान भगदड़ में वृद्ध की मौत के मामले के बाद भी वृंदावन में अब भी बिना अनुमति के कई स्थानों पर भोजन-प्रसादी बंट रही है। इसके लिए लोगों को हुुजूम भी उमड़ रहा है। इसके बावजूद इस ओर कोई अफसर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को वृंदावन की संत कॉलोनी स्थित एक आश्रम में भोजन और दक्षिणा वितरण के समय भगदड़ मच गई थी। इसमें झांसी निवासी वृद्ध गणेशलाल (74) की मौत हो गई थी। इसके बाद प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे थे। इस घटना के बाद भी न प्रशासन जागा है और न पुलिस की आंखें खुल सकीं हैं। वृंदावन के परिक्रमा मार्ग से लेकर कुंज गलियों में भीड़ लगाकर भोजन वितरण का खेल चल रहा है।
विज्ञापन

सोमवार की घटना के बाद भी न पुलिस प्रशासन की आंखे खुलीं हैं और न जिला प्रशासन जागा है। शहर में हो रहे प्रसाद वितरण के तरीकों पर भी किसी ने ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी नवनीति सिंह चहल ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर अगर कोई कार्यक्रम करता है तो उसे इसकी परमीशन लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह देखें कि भंडारा आदि कार्यक्रमों से यातायात व सुरक्षा व्यवस्था तो प्रभावित नहीं हो रही है। अगर कोई बिना परमीशन के कार्यक्रम करके यातायात व सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावित करता है तो कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed