फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   officer came back after collecting useless things

बीड़ी, माचिस और तंबाकू बीनकर लौट आए अफसर

Thu, 29 Dec 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 29 Dec 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
officer came back after collecting useless things
डीएम, एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
डीएम, एसएसपी, एडीएम, तीन सीओ, 12 एसओ, 50 दरोगा और 200 सिपाहियों ने डेढ़ घंटे तक जेल खंगाली। एक-एक बैरक को छान मारा। लेकिन ये सारा अमला जेल से बीड़ी, माचिस और तंबाकू बीनकर ही लौट आया। अफसरों ने कहा, कुछ मिला ही नहीं। अब क्या ये संभव है। इसकी दो वजह लग रही हैं। या तो जेल पर छापे की सूचना लीक हो गई थी या फिर जेल सही से चेक नहीं हुई।   
विज्ञापन


जो तैयारियां थीं वह तो ऐसी थीं जैसे कोई ‘युद्ध’ होने वाला है। सुबह को दस बजे से ही पुलिस के वायरलेस सेट गूंजने लगे थे। सभी सीओ, थानाध्यक्ष, दरोगा और सिपाही पुलिस लाइन पहुंचे। खास बात ये है कि क्या आपरेशन होना है किसी को बताया नहीं गया था। यहां से फोर्स इकट्ठा होकर कलक्ट्रेट पहुंच गई। यहां जिलाधिकारी नितिन बंसल और एसएसपी मोहित गुप्ता की अगुवाई में पूरा अमला जेल के लिए निकल पड़ा। जहां से भी फोर्स निकली वहां अफरातफरी थी। क्या हो गया है। कहां जा रही है पुलिस। इस प्रकार के सवाल गूंजने लगे। 
विज्ञापन


खैर दोपहर को 1 बजे अफसर फोर्स को लेकर जेल में दाखिल हो गए। जेल की बीस बैरक थीं और अस्पताल था। सारा खंगाल मारा। सवा घंटे तक चेकिंग हुई। जब चेकिंग करने के बाद अधिकारी बाहर आए तो जिलाधिकारी नितिन बंसल ने बताया कि जेल में कोई भी आपत्तिजनक चीज नहीं मिली है। बीड़ी, सिगरेट और तंबाकू जरूर बरामद किया गया है। एसएसपी मोहित गुप्ता ने बताया कि अचानक चेकिंग की गई थी। लेकिन कहीं कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed