फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Obscene video of girl student went viral, case registered

UP: प्रेमी के लिए दिया घरवालों को धोखा, उसकी हरकत ने तबाह की छात्रा की जिंदगी, नहीं मिला पा रही नजरें

Fri, 03 May 2024 03:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 03 May 2024 03:22 PM IST
सार

एक युवक के प्यार में वो इस कदर अंधी हुई कि घरवालों को धोखा देने के लिए तैयार हो गई। प्रेमी उसे अपने साथ होटल में ले गया। यहां छात्रा संग संबंध बनाए, लेकिन उसके बाद प्रेमी ने जो हरकत की, उससे छात्रा की जिंदगी तबाह हो गई। वो किसी से नजरें भी नहीं मिला पा रही है। 
 

विज्ञापन
Obscene video of girl student went viral, case registered
woman crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में युवक ने एक छात्रा को प्यार के जाल में फंसाने के बाद होटल में ले जाकर संबंध बना लिए। इसका वीडियो भी बना लिया। छात्रा का आरोप है कि रुपये न देने पर युवक ने वीडियो को वायरल कर दिया। घटना करीब एक माह पुरानी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


थाना मगोर्रा क्षेत्र के एक कस्बा निवासी छात्रा को नामजद युवक ने शादी का झांसा देकर अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। इस दौरान युवक छात्रा से फोन पर बात करने लका। आरोप है कि युवक छात्रा को एक माह पूर्व गोवर्धन के एक होटल में ले गया। यहां होटल में छात्रा से संबंध बना उसकी अश्लील वीडियो बना ली। आरोप है युवक वीडियो को दिखाकर छात्रा से रुपये मांगने लगा। जब छात्रा ने रुपये देने से मना कर दिया तो युवक ने अश्लील वीडियो को वायरल कर दिया। पुलिस ने मामले में बछगांव निवासी लव कुमार उर्फ लवकुश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी थानाध्यक्ष संदीप कुमार का कहना है कि नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


जाती विशेष को गाली देते युवक या ऑडियो वायरल
दो जाति विशेष को गाली देने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। इससे नाराज होकर लोगों ने युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कस्बे में वाट्सएप पर कल रात को एक ऑडियो तेजी से वायरल हुई। इसमें एक युवक यादव व ठाकुर समाज को गाली दे रहा है। ऑडियो को सुनने वाले लोगों ने सोशल मीडिया पर देर रात्रि तक कमेंट कर अपनी भड़ास निकाली। समाज के लोगों में किसी प्रकार की दुश्मनी न हो, इसे देखते हुए सुबह ठाकुर समाज के कुछ युवकों ने आरोपी युवक के खिलाफ बृहस्पतिवार को थाना बरसाना में तहरीर दी है। थाना प्रभारी अरविंद निर्वाल ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही। कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed