{"_id":"583097ae4f1c1bcc5e8fe926","slug":"oblation-in-bankebihari-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन खुलीं दो गुल्लक, निकले 22 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन खुलीं दो गुल्लक, निकले 22 लाख
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 19 Nov 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में लगातार दूसरे दिन चढ़ावे की गिनती की गई। शनिवार को दो गुल्लकें खोली गईं। कड़ी सुरक्षा के बीच खुली गुल्लकों में 22.73 लाख की धनराशि के साथ ही विदेशी मुद्रा, सोने और चांदी के आभूषण निकले। इधर द्वारिकाधीश में स्टॉफ की कमी के चलते गुल्लक नहीं खुल सकी।
दोपहर दो बजे बांकेबिहारी मंदिर की गुल्लकों को खोलने का कार्य शुरू हुआ। गुल्लक नंबर 6 और 14 से निकले नोटों और सिक्कों को गिनने का कार्य शाम 4:30 बजे पूर्ण हो पाया।
पर्यवेक्षक राजीव माहेश्वरी, पंकज चतुर्वेदी, अजय भारद्वाज, भगत सिंह आर्य, जय प्रकाश की देखरेख में बांकेबिहारी मंदिर प्रबंध के 40 कर्मचारियों ने रकम की गिनती की। इन नोटों और सिक्कों की सुपुर्दगी के लिए केनरा बैंक, ओबीसी और इंडियन बैंक के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
मंदिर प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया कि गुल्लकों से कुल 22,73,074 रुपये निकले। इनमें से अमेरिकन डॉलर, पौंड, येन, यूरो, आस्ट्रेलियन डालर आदि विदेशी मुद्रा के साथ सोने की डली और चांदी के सिक्के, सोने-चांदी के आभूषण भी निकले है। इन सभी को एक स्टील के बॉक्स में बंद कर सील कर दिया गया है।
पांच सौ के नोट जमा करने से किया इंकार
प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि गुल्लक में एक हजार के 605 नोट, पांच सौ के 1,269 नोट और दो हजार के 9 नए नोट मिले है। बैंकों ने 2005 से पूर्व के 500 के दो नोटों को जमा करने से इंकार कर दिया है।
गुल्लक से ये भी निकला
बंद लिफाफों में हजारों रुपये, बिंदी, बिछुआ, सोने की बाली, सोने की नथ, सोने की झुमकी, शादी के कार्ड, पत्र, मकानों के नक्शे, इत्र, चांदी की बांसुरी, चांदी के स्वास्तिक और चांदी के कड़े भी गुल्लकों में से निकले।
जन्मस्थान की गुल्लकों से निकले तीन लाख
श्रीकृष्ण जन्मस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि हमारे यहां नियमित तौर पर गुल्लकों को खोलकर चढ़ावे की गिनती कराई जाती है। इसमें औसतन प्रतिदिन तीन लाख की धनराशि निकलती है।