{"_id":"61fbf00f2e3ed2445c440f5e","slug":"nss-volunteers-knocking-from-door-to-door-to-increase-voting-mathura-news-mtr512682510","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान बढ़ाने के लिए घर-घर दस्तक दे रहे एनएसएस स्वयंसेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान बढ़ाने के लिए घर-घर दस्तक दे रहे एनएसएस स्वयंसेव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जनपद में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र अपने आसपास के क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं को प्रेरित कर रहे हैं। मतदाताओं को एक-एक वोट का महत्व समझा रहे हैं।
कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) के अंतर्गत मतदाता जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें एनएसएस स्वयंसेवक शहरी क्षेत्र नेशनल हाईवे के आसपास, जंक्शन रोड, मयूर विहार, स्टेट बैंक चौराहा, सौंख अड्डा, भरतपुर गेट आदि क्षेत्रों में घर-घर जाकर संपर्क कर रहे हैं।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस बार 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग, दिव्यांगजन और कोविड-19 से पीड़ित व्यक्तियों के लिए स्टेप डोर वोटिंग के अंतर्गत पोस्टल बैलट के घर से ही वोट डालने की व्यवस्था की जानकारी भी दी जा रही है। इसके अतिरिक्त महिलाओं का वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। इस अभियान में एनएसएस स्वयंसेवकों के टीम लीडर हिमांशु तोमर, सूरज शर्मा, रवि गोयल, रामबाबू, गौरव, अजय एवं कुलदीप आदि हैं। संवाद