फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   NRI have visited vrindavan

‘ब्रज में पर्यटन की अपार संभावनाएं’

Wed, 06 Jan 2016 08:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Wed, 06 Jan 2016 08:16 PM IST
विज्ञापन
NRI have visited vrindavan
आगरा में आयोजित ‘यूपी प्रवासी दिवस’ सम्मेलन में भाग लेने आए प्रवासी भारतीयों का 26 सदस्यीय दल बुधवार को सुबह वृंदावन पहुंचा। दल के सदस्यों ने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर, इस्कान मंदिर, प्रेम मंदिर और अक्षयपात्र में मंदिरों के दर्शन किए और धर्मनगरी वृंदावन व ब्रज क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं बताते हुए यहां के विकास पर जोर दिया। दल के साथ जिले के प्रशासनिक अधिकारी भी थे। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन


सुबह करीब 9:30 बजे प्रवासी भारतीयों का 26 सदस्यीय दल सबसे पहले ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पहुंचा। यहां सेवायत सोनू गोस्वामी ने सभी को पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद सभी बस में बैठकर इस्कान मंदिर और प्रेम मंदिर गए। प्रेम मंदिर से छटीकरा मार्ग स्थित अक्षय पात्र पहुंचे।
विज्ञापन


यहां मंदिर पर युधिष्ठिर दास, अनंतवीर दास, कमलयोगी आदि ने दल का स्वागत किया। इसके बाद दल के सभी सदस्यों ने अक्षय पात्र की रसोई और निर्माणाधीन चंद्रोदय मंदिर की डाक्यूमेंट्री देखी। कुछ सदस्यों ने मंदिर के निर्माण कार्य को देखा और इसकी प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवासी भारतीयों के दल में प्रदीप सोनिया, ब्रजेंद्र अग्रवाल, डा. कमल पांचाल, अशोक तहीलानी, अभिमन्यु गिरी, रोशनी सचदेवा, रूपा सचदेवा, परमजीत सचदेवा, संजीव महरोत्रा, कुलदीप चंद्रा, ज्ञानेश्वर आनंद, योगेश, मुकेश, किशोर, महेश, घनश्याम कुमार और भरत लाल आदि शामिल रहे। प्रशासन की ओर से डीएम राजेश कुमार, एसपी सिटी शैलेष पांडेय, एसडीएम राजेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट विजय कुमार, पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed