फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Now when you come to the hospital, get the prescription made through Abha app

Mathura News: अब अस्पताल आएं तो आभा एप के जरिए पर्चा बनवाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Now when you come to the hospital, get the prescription made through Abha app
मथुरा। महर्षि दयानंद सरस्वती अस्पताल में तीन काउंटरों पर तथा महिला अस्पताल में एक काउंटर पर ओपीडी के पर्चे बनाए जाते हैं। यहां लाइन इतनी लंबी होती है कि मरीजों और उनके तीमारदार को पर्चा बनवाने में आधा से एक घंटे का समय लग जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने आभा एप लाॅन्च किया है। इस एप के जरिए मरीज या उसके परिजन अपने मोबाइल पर रजिस्ट्रेशन कर बिना लाइन में लगे ही पर्चा बनवा सकते हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में लगभग एक हजार मरीजों की रोजाना ओपीडी होती है। इसी तरह महिला अस्पताल में 500 के करीब मरीजों की ओपीडी होती है। मरीजों को चिकित्सक तक पहुंचने से पहले पर्चा बनवाना पड़़ता है। मरीजों की अधिक संख्या के चलते जिला अस्पताल में लोगों को लंबी लाइन में खड़ा होना पड़ता है। कुछ इसी तरह का हाल महिला अस्पताल का भी होता है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने इस समस्या को ध्यान में रखते हुए आभा एप लॉन्च किया। ताकि मरीजों को पर्चा बनवाने के लिए लंबी लाइन में न लगना पड़े। उन्हें अपने स्मार्टफोन में एप को डाउनलोड करना है। मरीज की डिटेल भरनी है। इसके बाद अस्पताल में लगे क्यूआर कोड को स्कैन करना है। क्यूआर कोड स्केन करते ही अस्पताल के सर्वर पर मरीज की डिटेल स्वतः आ जाएगी और एक ओटीपी आएगा। ओटीपी नंबर काउंटर पर बैठे कर्मचारी को बताते ही उसका पर्चा बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





वर्जन
जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने के तीन काउंटर है। फिर भी मरीजों को लाइन में लगना पड़ता है। मरीजों को लाइन न लगना पड़े इसके लिए एप लांच किया है। एप के माध्यम से रोगी ऑनलाइन पंजीकरण कर पर्चा बनवा सकते हैं। इससे उनके समय की बचत होगी।

-डॉ. मुकुंद बंसल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed