फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Now visit Banke Bihari temple easily through offline registration.

Mathura News: बांकेबिहारी मंदिर में अब ऑफलाइन पंजीयन से करें सुगमता से दर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Now visit Banke Bihari temple easily through offline registration.
बांकेबिहारी मंदिर में अब ऑफलाइन पंजीयन से करें सुगमता से दर्शन
विज्ञापन

- वृंदावन में चार स्थानों पर खुलेंगे ऑफ लाइन सेंटर, 17 अक्तूबर को मंडलायुक्त करेंगी सेंटरों का उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
वृंदावन। ठा. श्रीबांकेबिहारी मंदिर में अब श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित दर्शन हो सकेंगे। इसके लिए मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी की पहल पर श्रद्धालुओं के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन से दर्शन की व्यवस्था की गई है। इसके लिए वृंदावन में चार स्थानों पर पंजीयन केंद्र खोले जा रहे हैं। इनका उद्घाटन 17 अक्तूबर को मंडलायुक्त करेंगी।
बिहारीजी के दर्शन के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्त आते हैं। कोरोना काल के बाद जब दर्शन शुरू हुए तब से यह संख्या दिनोंदिन बढ़ रही है। भीड़ के बढ़ते दबाव के कारण धक्का-मुक्की और अव्यवस्था की स्थिति रहती है। त्योहारों व सप्ताहांत के वक्त तमाम व्यवस्थाओं के बाद भी प्रशासन भीड़ को नियंत्रित नहीं कर पाता है। ऐसे में अव्यवस्था की स्थिति बन जाती है। श्रद्धालुओं को दर्शनों के दौरान होने वाली समस्या से निजात दिलाने के लिए मंडलायुक्त की पहल पर ऑफलाइन पंजीयन की व्यवस्था की तैयारी की जा रही है। इस व्यवस्था में प्रशासन ने एचडीएफसी बैंक का भी सहयोग लिया है। बैंक ने ऑफलाइन पंजीयन के लिए सॉफ्टवेयर तैयार किया है। इस प्रक्रिया के तहत बनाए गए केंद्रों पर पंजीयन करने वाले श्रद्धालु का फोटो खींचा जाएगा और आधार कार्ड की छाया प्रति लेकर पर्ची दी जाएगी। इसके आधार पर मंदिर के एक गेट से उसे प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन

पर्यटन सुविधा केंद्र प्रभारी कुलदीप दीक्षित ने बताया कि ऑफलाइन पंजीयन के लिए चार केंद्र बनाए जा रहे हैं। यह केंद्र दारुक पार्किंग स्थल, टीएफसी, मल्टीलेवल पार्किंग एवं विद्यापीठ चौराहा पर बनाए जाएंगे। कार्यालय के लिए अभी सिर्फ बोर्ड लगे हैं। इन कार्यालयों पर दो कर्मचारी मंदिर के खुलने से बंद होने तक तैनात रहेंगे, जो श्रद्धालुओं का पंजीयन कर उन्हें दर्शन के लिए पर्ची देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed