{"_id":"582ca2994f1c1b57368ffc29","slug":"now-temples-will-have-to-submit-all-donation-on-same-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रोजाना खुलेगी मंदिराें की गुल्लक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रोजाना खुलेगी मंदिराें की गुल्लक
अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 16 Nov 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
जन्मस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट बंदी के दौर में भारत सरकार की नजर मंदिरों के दानपात्र और हुंडी पर भी है। भारत सरकार के कैबिनेट सचिव ने मंदिरों में जमा हो रही दान राशि को प्रत्येक दिन बैंक में जमा करने को कहा है।
बुधवार को भारत सरकार के कैबिनेट सचिव ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से डीएम नितिन बंसल से नोटबंदी के बाद जिले में पैदा हुई स्थिति की जानकारी ली। साथ ही निर्देशित किया कि जिले के धार्मिक स्थलों पर आने वाले दर्शनार्थियों द्वारा देव स्थान, मंदिर और अन्य धार्मिक स्थलों पर दान के रूप में अर्पण की जाने वाली मुद्रा और दान पेटिकाओं में डाले जाने वाली मुद्रा को प्रतिदिन संकलित कर बैंक शाखाओं में जमा कराया जाए।
इस व्यवस्था पर तत्काल अमल करने को कहा है। कैबिनेट सचिव के निर्देश पर एडीएम प्रशासन अजय कुमार अवस्थी ने मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मस्थान, द्वारिकाधीश मंदिर, वृंदावन स्थित प्रेम मंदिर, इस्कान, रंगजी मंदिर, बिरला मंदिर, पागल बाबा आश्रम, गायत्री तपोभूमि प्रबंधन को नोटिस जारी करते हुए आदेश पर तत्काल अमल करने को कहा है।
विज्ञापन
एडीएम ने बताया कि वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर सहित जिले के वे सभी मंदिर रिसीवर न्यायालयों के अधीन हैं, उन्हें न्यायिक स्तर से नोटिस जारी किया जाएगा। इसके लिए कैबिनेट सचिव के निर्देश की प्रति जिला जज को भेजी गई है।