फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   now see name in voter list

अभी देख लीजिए वोटर लिस्ट में अपना नाम

Wed, 14 Dec 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 14 Dec 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
now see name in voter list
voter card
सियासी युद्ध 2017 के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारी में जुटी हैं। निर्वाचन आयोग ने भी कसरत तेज कर दी है। प्रशासन भी कह रहा है कि वोटर लिस्ट फाइनल हो गई है, लेकिन इसके संबंध में अभी भी तमाम शिकायतें आ रही हैं।
विज्ञापन


किसी का नाम गलत है तो किसी के घर का पता बदल गया है। लिहाजा यह वक्त है वोटर लिस्ट की समीक्षा का। कम से कम सभी लोग इसमें अपना नाम तो एक बार चेक कर ही लें।
विज्ञापन


इस बार अमर उजाला वोट से पहले वोटर लिस्ट की समीक्षा करने जा रहा है। इस मुहिम में हम उन लोगों की शिकायतों को जिम्मेदारों के सामने रखेंगे जिनके नाम मतदाता सूची में नहीं हैं या फिर गलत हैं। तमाम ऐसे भी लोग होंगे जो काफी समय पहले शहर या गांव छोड़कर चले गए होंगे, लेकिन उनकी मौजूदगी अभी भी वोटर लिस्ट में बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह लोग अभी भी वोट डालने के लिए दूसरे शहरों से यहां पहुंचते होंगे। वोटर लिस्ट से जुड़ी हर समस्या को हम इस मुहिम के तहत उठाएंगे। यदि आपको भी कोई समस्या है तो हमें बताएं। हमारी कोशिश रहेगी कि वोटर लिस्ट से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराया जा सके। आप हमें फोन तो कर ही सकते हैं अपनी बात 500 शब्दों में लिखकर भी भेज सकते हैं।

इस नंबर पर कीजिए फोन
  0565-2500110

हमारा पता है
अमर उजाला कार्यालय होलीगेट 
(पूजा मार्केट) मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed