{"_id":"57b35dc64f1c1b4e446ebeb1","slug":"now-public-toilet-open-in-holigate-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"होलीगेट पर सार्वजनिक शौचालय का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होलीगेट पर सार्वजनिक शौचालय का शुभारंभ
अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 17 Aug 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला
होलीगेट पर महिला व्यवसायी के अनशन के बाद अमर उजाला द्वारा चलाई गई मुहिम पर बने शौचालय का स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभारंभ किया गया।
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शहर के हृदय स्थल कहे जाने वाले होलीगेट स्थित शंकर मिठाई वाले के पीछे नगर पालिका परिषद नेे भारतीय कल्याण समिति के सहयोग से सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया है।
सोमवार को इसका लोकार्पण पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता, एडीएम वित्त रवींद्र कुमार और नगर मजिस्ट्रेट रामअरज यादव ने संयुक्त रूप से किया। सार्वजनिक शौचालय में दो मूत्रालय, दो शौचालय और एक स्नानागार है।
गौरतलब रहे होलीगेट क्षेत्र में शौचालय की समस्या को लेकर महिला व्यवसायी ने अनशन किया था। इसके बाद अमर उजाला ने शहर में शौचालयों की समस्या पर मुहिम चलाई। इस पर पालिकाध्यक्ष ने होलीगेट पर शौचालय निर्माण के आदेश दिए। अब उसका लोकार्पण किया गया है।
विज्ञापन
इस मौके पर सभासद रवि यादव, कमलेश अरोडा, मदन मोहन श्रीवास्तव, भोला यादव, सहायक अभियंता उदयराज यादव, अवर अभियंता विजय गोयल, राजस्व निरीक्षक हरिकिशन शर्मा आदि उपस्थित रहे।