{"_id":"6536bc181b80dcb7bf05d717","slug":"now-enjoy-your-hand-made-coffee-while-travelling-mathura-news-c-369-1-mt11001-2429-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: अब सफर में उठाइए अपने हाथ से बनी काॅफी का आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: अब सफर में उठाइए अपने हाथ से बनी काॅफी का आनंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जीएलए विश्वविद्यालय के पाॅलीटेक्निक संस्थान के छात्र और शिक्षकों ने एक नई तकनीक का अविष्कार किया है। यह अविष्कार सफर करने वाले लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इस का पेटेंट ग्रांट हो चुका है।
अक्सर देखा जाता है कि लोगों के सफर के दौरान बाजार में बनी काॅफी पसंद नहीं आती। साथ ही कभी गर्म पानी की जरूरत भी लगती है, जिस कारण वह लोग सफर में अपने आप को प्रफुल्लित महसूस नहीं कर पाते। सफर करने वाले लोगों की पीड़ा को समझते हुए जीएलए के डीन रिसोर्स जनरेशन एंड प्लानिंग डाॅ. दिवाकर भारद्वाज, पाॅलीटेक्निक प्राचार्य डाॅ. विकास कुमार शर्मा के दिशा-निर्देशन में संस्थान के सीनियर लेक्चरर अंजू उपाध्याय, सीनियर लैब असिस्टेंट राजकुमार तथा छात्र-छात्रा राहुल राज, वैशाली दीक्षित एवं गौरी ने पोर्टेवल मिनी इंडेक्शन काॅफी मशीन तैयार की है।
सीनियर लेक्चरर अंजू उपाध्याय ने बताया कि इसमें कई सेंसर जैसे जल स्तर, तापमान, दबाव सेंसर का प्रयोग किया गया है। यह मशीन बैटरी और सीधे पावर सप्लाई के माध्यम से भी कार्य करेगी। पाॅलीटेक्निक प्राचार्य डाॅ. विकास कुमार शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय के पाॅलीटेक्निक संस्थान के शिक्षक और छात्र इनोवेशन में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। इस अविष्कार का पेटेंट ग्रांट हो चुका है।