{"_id":"574702f54f1c1b2c3e690fb5","slug":"now-certificate-in-gram-panchayat","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत में ही मिल जाएंगे प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत में ही मिल जाएंगे प्रमाणपत्र
अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 26 May 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
जाति, मूल निवास और आय प्रमाणपत्र सहित खसरा-खतौनी आदि प्रमाण के लिए अभी तक तहसील और जिला मुख्यालय तक जाना होता है। जल्द ही आपकी ग्राम पंचायत में ही ये प्रमाणपत्र हासिल किए जा सकेंगे।
जनपद की सभी 547 ग्राम पंचायतों में अब जनसेवा केंद्र खोलने का फैसला किया गया है। वर्तमान में यह सेवा चुनिंदा ग्राम पंचायतों तक ही सीमित है।
जनपद के बड़ी ग्राम पंचायतों में जनसेवा केंद्र स्थापित किए गए हैं, लेकिन कभी इंटरनेट की समस्या तो कभी कार्य की अधिभारिता के चलते इनका समुचित लाभ आम लोगों को नहीं मिल पा रहा है।
स्थिति को बदलने के लिए जिले की सभी ग्राम पंचायतों में जनसेवा केंद्र खोले जाने का फैसला किया गया है। इससे गांव में ही केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न सेवाएं मिल सकेंगी। फिलहाल इस कार्य के लिए वयम टेक्नोलाजीज लिमिटेड को कार्यदायी संस्था के रूप में चुना गया है।
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी राजस्व रवीन्द्र कुमार ने बताया कि जन सेवा केंद्र के लिए वयम टेक्नोलाजीज लिमिटेड या फिर संबंधित वेब पर संपर्क किया जा सकता है।