फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Now broken toilets will also be online

अब टूटने-फूटने वाले शौचालय भी ऑनलाइन होंगे ठीक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Now broken toilets will also be online
मथुरा। ग्रामीण अब सरकारी शौचालय में हुई टूट-फूट को भी ठीक करा सकेंगे। इसके लिए उन्हेें ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद विभाग द्वारा इसका वेरिफिकेशन कराया जाएगा। जिसके बाद टूटे-फूटे पडे़ शौचालय को ठीक कराया जा सकेगा। विभाग अभी तक जनपद में ८७०० शौचालयों का निर्माण करा चुका है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज विभाग द्वारा गांवों मेें स्वच्छता मिशन के तहत शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। शासन ने विभाग को ९५१८ शौचालयों के निर्माण का लक्ष्य दिया गया है। जिसके सापेक्ष जिला पंचायत राज विभाग द्वारा ८७०० शौचालयों का निर्माण कराया जा चुका है। ग्रामीण क्षेत्रों से बार-बार शिकायतें आ रही थीं कि टूट-फूट होने के कारण शौचालयों में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

इसकी शिकायत शासन स्तर पर पहुंची। जब शासन ने टूटे-फूटे शौचालयों को भी छीक कराने की व्यवस्था की लेकिन इसके लिए ग्रामीणों को शौचालयों को ठीक कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान व सचिवों की आ रही थीं शिकायतेें
विभाग के पास कुछ ग्राम प्रधान व सचिवों की शिकायतें आ रहीं थीं। उनके द्वारा ग्रामीणों की सुनवाई नहीं की जा रही थी और शौचालयों के निर्माण तथा पुन: निर्माण के लिए ग्रामीणों को परेशान किया जा रहा था।
शासनादेश के तहत अब ग्रामीणों के टूटे-फूटे शौचालय भी ठीक हो सकेंगे। इसके लिए उनको ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
- किरण चौधरी, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed