फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   now braj mahotsav evry year

ताज महोेत्सव के पैटर्न पर हर वर्ष होगा ब्रज महोत्सव

Fri, 27 Mar 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 27 Mar 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
now braj mahotsav evry year
ताज महोत्सव के पैटर्न पर अब हर वर्ष ब्रज महोत्सव का आयोजन होगा। इसके लिए मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में आयोजन समिति का गठन किया गया। साथ ही वर्तमान वित्तीय वर्ष के बजट में संशोधन करते हुए मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण बोर्ड ने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 176.59 करोड़ के व्यय के प्रस्ताव पर भी मोहर लगा दी है।
विज्ञापन


शुक्रवार को मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक आयोजित की गई। इसमें 23 प्रस्ताव रखे गए, इनमें अधिकांश को स्वीकृति प्रदान कर दी गई। सबसे अहम प्रस्ताव प्राधिकरण के बजट को लेकर था। इसमें वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए प्रारंभिक अवशेष राशि के साथ 395 करोड़ का पुनरीक्षित बजट प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन


इसमें व्यय का अनुमान 150 करोड़ रखा गया है। इसके अलावा आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 360 करोड़ की आय का आकलन प्रस्तुत किया गया, इसमें 183 करोड़ रुपये वर्तमान वित्तीय वर्ष की अवशेष राशि भी शामिल रहेगी। अगले वित्तीय वर्ष में 176.59 करोड़ रुपये के खर्च का आकलन किया गया है। बोर्ड ने इसे स्वीकृति प्रदान कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने एक और अहम फैसला आगरा में ताज महोत्सव के पैटर्न पर ही मथुरा में ब्रज महोत्सव का हर वर्ष आयोजन करने का किया है। इस आयोजन के लिए कमिश्नर की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई। इसमें डीएम, एसएसपी और एमवीडीए उपाध्यक्ष के साथ कुछ और भी लोग सदस्य होंगे।

जिला पर्यटन अधिकारी को आयोजन सचिव बनाया गया है। एक और अहम फैसले के तहत ब्रज की प्राचीन धरोहरों के आसपास वातावरण स्वच्छ रखने के लिए उज्ज्वल ब्रज समिति का गठन किया गया है। इसके अध्यक्ष एमवीडीए के उपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष एसडीएम सदर होंगे।

बोर्ड ने इस्कॉन के गुरुकुल विद्यालय के लेआउट पर भी मोहर लगाई है, जो गांव आझई में 25 एकड़ में स्थापित होगा। चंद्रोदय मंदिर परिसर के लेआउट में भी संशोधन किया गया है। यहां ग्रीन एरिया के साथ पार्किंग बढ़ाई गई है। इनके अलावा एमवीडीए की आवासीय योजनाओं में सुविधाओं की दृष्टि से कई और भी फैसले लिए गए हैं। हालांकि एमवीडीए की लीज पर दी गई जमीन को फ्री होल्ड करने, एक आवासीय योेजना में डीजल टैंक स्थापित करने जैसे कुछ फैसलों को खारिज कर दिया गया।


बैठक की अध्यक्षता कमिश्नर प्रदीप भटनागर ने की। डीएम राजेश कुमार, एमवीडीए उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप, सचिव एसबी सिंह, चेयरमैन मथुरा मनीषा गुप्ता, वरिष्ठ लेखाधिकारी जयप्रकाश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed