फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Now Bihariji Temple and Government Museum will glow at night

Mathura News: अब रात को जगमगाएंगे बिहारीजी मंदिर और राजकीय संग्रहालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Now Bihariji Temple and Government Museum will glow at night
मथुरा। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री पर्यटन विकास सहभागिता योजना के तहत श्री बांके बिहारी मंदिर और राजकीय संग्रहालय अब रात को फसाड लाइटों से जगमगाएंगे। प्रदेश सरकार ने इसके लिए 2.22 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार द्वारा सभी विधानसभा क्षेत्रों में पर्यटन स्थल विकसित किए जा रहे हैं। इसके तहत मथुरा विधानसभा क्षेत्र में लगभग 2.22 करोड़ रुपये की लागत से श्रीबांके बिहारी मंदिर और डेंपियर नगर स्थित राजकीय संग्रहालय की फसाड लाइटिंग की जाएगी। इसके अलावा सरकार की योजना मथुरा से जुड़ने वाले मार्ग स्थित यमुना के पुलों पर भी फसाड लाइटिंग करने की है। इस तरह ब्रज दर्शन को आने वाले कान्हा के भक्तों को रात के दौरान प्राचीन मंदिर और अन्य स्मारकों पर लाइटिंग देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


इससे इन स्मारकों की खूबसूरती में और चार चांद लग जाएंगे। इससे पहले मथुरा में ही 4.59 करोड़ रुपये विभिन्न सड़कों पर प्रकाश व्यवस्था के लिए स्वीकृत हुए थे। पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि प्रदेश में पर्यटन के दृष्टिकोण से मथुरा-वृंदावन काफी महत्वपूर्ण है। योजना के तहत मथुरा में होने वाले काम की 50 प्रतिशत राशि राज्य सरकार और 50 प्रतिशत मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed