फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Notice sent to VDO for not providing benefits to old age pensioners

Mathura News: वृद्धा पेंशन के पात्रों को लाभ नहीं दिलाने पर वीडीओ को नोटिस भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Notice sent to VDO for not providing benefits to old age pensioners
मथुरा। जीरो पॉवर्टी योजना के तहत चिन्हित किए गए परिवार को वृद्धा पेंशन का लाभ नहीं दिलाने पर समाज कल्याण अधिकारी ने वीडीओ को चेतावनी नोटिस भेजा है। साथ ही एक सप्ताह के अंदर सभी से जवाब मांगा है।
विज्ञापन

दरअसल, इस योजना के तहत चार मानकों के आधार पर गरीब परिवार चिन्हित किए गए थे। इनमें गृहहीन या कच्चा मकान, भूमिहीन परिवार, दिहाड़ी और कृषि मजदूरी समेत अन्य मानक रखे गए थे। मानकों के आधार पर इस योजना के तहत जिले में करीब 10 हजार परिवारों को चिन्हित किया गया था। इसमें पांच सौ परिवार ऐसे में मिले थे, जो वृद्धा पेंशन के पात्र थे।
विज्ञापन

इसी के तहत समाज कल्याण अधिकारी ने सभी ग्राम विकास अधिकारियों (वीडीओ) को इन परिवारों का सत्यापन कराकर वृद्धापेंशन से लाभान्वित करने की जिम्मेदारी दी थी। इसके बाद भी पात्रों को योजना से लाभान्वित नहीं किया गया। समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सभी ग्राम विकास अधिकारियों को चेतावनी नोटिस दिया गया है। साथ ही एक सप्ताह के अंदर सभी से जवाब मांगा गया है। अगर निर्धारित समय से जवाब नहीं दिया तो विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed