{"_id":"48de5e5a5f8a34f026a6be409a70a020","slug":"notice-for-jawahar-bag-residents-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवाहर बाग पर प्रशासनिक हलचल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवाहर बाग पर प्रशासनिक हलचल शुरू
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 05 Jun 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश के बाद जिला प्रशासन जवाहर बाग प्रकरण में नोटिस जारी करने जा रहा है। इसके लिए डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए हैं।
कलक्ट्रेट के समीप जवाहर बाग पर करीब डेढ़ साल से डेरा जमाए लोगों के खिलाफ अब प्रशासनिक हलचल शुरू हो गई है। जिला प्रशासन के अनुसार इसके लिए कोर्ट के निर्देशों का सहारा लिया जा रहा है।
बार एसोसिएशन अध्यक्ष विजय पाल सिंह तोमर ने मामले में जनहित याचिका दायर की थी। इस पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश डा. डीवाई चंद्रचूड़ ने गृह विभाग के प्रमुख सचिव, जिला मजिस्ट्रेट और एसएसपी मथुरा को जवाहर बाग प्रकरण में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए थे।
याचिका में अवगत कराया गया था कि स्वाधीन भारत सुभाष सेना नाम के संगठन बगैर किसी अनुमति के जवाहर बाग में काबिज हैं। कोर्ट के आदेश के बाद डीएम राजेश कुमार ने जवाहर बाग में रह रहे लोगों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उधर जवाहर बाग में मौजूद लोगों का कहना है कि वह शांतिपूर्वक सत्याग्रह कर रहे हैं। प्रशासन उन्हें परेशान करना चाहता है। यहां से जुड़े राजवीर का कहना है कि आदेश की गलत व्याख्या की जा रही है।