फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   note exchange for old age persons in mathura

बुजुर्गों की जेब में आए 30 लाख

Sat, 19 Nov 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 19 Nov 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
note exchange for old age persons in mathura
मथुरा में बैंक के बाहर लगी भीड़
बैंकों में नकदी की किल्लत के बीच शनिवार को बुजुर्गों के लिए राहत रही। नए निर्देशों के तहत शनिवार को कैश एक्सचेंज के लिए सीनियर सिटीजन ही बैंकों की लाइन में थे। भीड़ का दबाव कम होने से बैंकों में कुछ रुटीन वर्क भी हुआ। इससे जमाकर्ता और कारोबारियों ने राहत की सांस ली है। 
विज्ञापन


शनिवार को सुबह से ही बैंकों के बाहर वरिष्ठ नागरिक कतार में लगे थे। इनमें महिलाओं की संख्या अच्छी खासी थी। चूंकि शनिवार को केवल वरिष्ठ नागरिकों के ही नोटों को बदला जाना था ऐसे में न केवल बैंककर्मियों ने राहत की सांस ली वरन एक सप्ताह से ठप पड़ा बैकिंग कार्य भी शुरू हो सका। 
विज्ञापन


हालांकि एटीएम मशीनों के बाहर लोगों का हुजूम लगा था। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक एके प्रसाद ने बताया कि शनिवार को जिले की 280 शाखाओं में वरिष्ठ नागरिकों को 30 लाख से अधिक की धनराशि वितरित की गई है। हमने अपने मुख्यालय में नकदी की डिमांड भेजी है लेकिन अभी तक वो धनराशि नहीं आई है। जल्द ही ये रकम आ जाएगी, इसके बाद बैंकों में नकदी निकासी वाले लोगों को और राहत मिल सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैश के लिए भटकते रहे लोग
शनिवार को नोट बदलवाने के लिए बुजुर्गों ने जरूर राहत की सांस ली लेकिन खातों से निकासी के लिए बैंक पहुंचे लोगों के चेहरे मायूस ही रहे। बैंक पहुंचे राजवीर सिंह ने बताया कि उन्हें अपने चालू खाते से पचास हजार की रकम निकालनी थी लेकिन बैंक ने महज 30,000 की धनराशि ही मंजूर की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed