फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   note are exchanging by taking bribe

कमीशन पर पुराने नोटों को बदलवा रहे एजेंट

Mon, 14 Nov 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 14 Nov 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
note are exchanging by taking bribe
पांच सौ रुपये का नोट
कई बैंकों के एजेंटों पर कमीशन लेकर नोट बदलने के आरोप लग रहे हैं। आरोप है कि ये एजेंट बैंककर्मियों की मदद से 500 और 1000 के नोटों को बदलकर दे रहे हैं।
विज्ञापन


चलन से बाहर हुए नोट बदलने को जहां बैंकों में लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। वहीं बैंकों के एजेंटों पर कमीशन लेकर पुराने नोटों को बदलवाने के आरोप लग रहे हैं। मथुरा-वृंदावन मार्ग पर स्थित सिंडीकेट बैंक शाखा के एक एजेंट के संबंध में लीड बैंक प्रबंधक से शिकायत की गई है।


भाजयुमो नगर अध्यक्ष सुमित शर्मा और उपाध्यक्ष संतकुमार शर्मा का कहना है कि एजेंट सुबह से शाम तक बैंक में बैठे रहते हैं। लीड बैंक प्रबंधक एके प्रसाद ने कहना है कि एजेंट बैंक में पूरे समय नहीं बैठ सकता है। यदि ऐसा है तो जांच करेंगे। सिंडीकेट बैंक के प्रबंधक रमेश चंद द्विवेदी ने बताया कि लीड बैंक ने एजेंट का ब्यौरा मांगा था, जिससे अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed