फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   nomination prossess will begain today

आज से शुरू होगा चुनावी दंगल

Mon, 16 Jan 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 16 Jan 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
nomination prossess will begain today
नामांकन के लिए तैयारी पूरी
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2017 के तहत चुनावी दंगल 17 जनवरी को नामांकन के साथ शुरू होने जा रहा है। नामांकन की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इसके लिए कलक्ट्रेट पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डीएम और एसएसपी ने व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
विज्ञापन


मंगलवार सेे विधानसभा चुनावों की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन कलक्ट्रेट में होगा। इसके लिए सभी तैयारियों पूरी कर ली गई। प्रत्याशियों के साथ आने वाली समर्थकों की भीड़ को रोकने के प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन


नामांकन ब्लॉक पीडब्ल्यूडी कार्यालय की ओर बनाया गया है। यहां पहुंचने के लिए सभी को कैमरों की नजर से गुजरना होगा। संपूर्ण परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। आठ मजिस्ट्रेट विभिन्न स्थानों पर निगरानी करेंगे। यहां पुलिस बल भी नामांकन क्षेत्र में एंट्री करने वालों की तलाशी लेगा। अंतिम एंट्री प्वाइंट पर डीएफएमडी और एचएचएमडी की निगरानी से गुजरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को डीएम नितिन बंसल और एसएसपी मोहित गुप्ता ने नामांकन से पूर्व की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सुरक्षा और भीड़ के दृष्टिगत कुछ और दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान एडीएम प्रशासन अजय अवस्थी, कानून व्यवस्था रमेशचंद्र, एसपी सिटी अशोक कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट रामअरज यादव आदि मौजूद रहे।


कहां होगा किस क्षेत्र का नामांकन
विस क्षेत्र    स्थल                                
छाता        न्यायालय एडि. एसडीएम मथुरा प्रथम        
मांट          न्यायालय एसएलओ                
गोवर्धन      न्यायालय नगर मजिस्ट्रेट            
मथुरा         राज्य कर्मचारी संघ सभागार            
बलदेव     न्यायालय एडीएम कानून व्यवस्था        

खास बातें
-नामांकन अवधि सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक रहेगी
-प्रत्याशियों के साथ वाहनों का काफिला टैंक चौराहे पर रुकेगा
-एसएसपी आवास पर रोक दिए जाएंगे जुलूस
-कलक्ट्रेट पार्किंग तक पहुंचेंगे प्रत्याशी के साथ तीन वाहन
-चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के सामने से होगी सिर्फ पांच लोगों की एंट्री

चुनाव कार्यक्रम
-नामांकन            17 से 24 जनवरी तक
-नामांकन पत्रों की जांच    25 जनवरी
-नाम वापसी            27 जनवरी
-मतदान की तिथि        11 फरवरी
-मतगणना तिथि        11 मार्च
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed