फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   No to Government Takeover

Mathura News: श्रीबांकेबिहारी मंदिर का सरकारीकरण बर्दाश्त नहीं -मोहिनी बिहारी शरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
No to Government Takeover
वृंदावन। धर्म रक्षा संघ के तत्वावधान में परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीराधाप्रसाद धाम, गोपाल खार में महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. आदित्यानंद गिरि महाराज की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कार्यकारी अध्यक्ष महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने कहा कि ठाकुरजी, मंदिर की परंपराओं और सेवायत व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी कीमत पर मंदिर का सरकारीकरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसके लिए समाज तथा संत समुदाय एकजुट होकर कार्य करेगा।
विज्ञापन

समारोह में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा श्रीबांकेबिहारी मंदिर की हाईपावर्ड कमेटी में मनोनीत सदस्य गोपेश गोस्वामी, रजत गोस्वामी, शैलेंद्रनाथ गोस्वामी एवं हिमांशु गोस्वामी का पटका ओढ़ाकर तथा अभिनंदन पत्र प्रदान कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि अब सही मायने में मंदिर के सेवायत गोस्वामियों के प्रतिनिधियों को कमेटी में स्थान मिला है। इससे मंदिर की परंपराओं, व्यवस्था और श्रद्धालुओं के हितों का बेहतर संरक्षण सुनिश्चित होगा। कमेटी के सदस्य रजत गोस्वामी एवं शैलेंद्रनाथ गोस्वामी ने कहा कि उनका प्रयास मंदिर की व्यवस्थाओं को परंपरा, मर्यादा और संस्कृति के अनुरूप संचालित कराना रहेगा।
विज्ञापन

स्वामी डॉ. आदित्यानंद गिरि महाराज ने कहा कि ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज की प्राचीन मर्यादाओं, धार्मिक परंपराओं और सेवायत व्यवस्था का विशेष ध्यान रखते हुए भविष्य की योजनाएं तैयार करनी चाहिए। गोपेश गोस्वामी एवं हिमांशु गोस्वामी ने कहा कि उनकी श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाओं को अधिक सुगम, सहज और सरल बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद महाराज, साध्वी वर्षा हरि कौशल, महामंडलेश्वर सत्यानंद अधिकारी गुरु महाराज, अनमोल कृष्ण शास्त्री, श्रीदास प्रजापति, अमरीश पुंडीर, मुकेश शर्मा, अंकित गोस्वामी, देव गोस्वामी, आभाष गोस्वामी, छोटा संतू, गोपाल शर्मा, शोभित गौतम एवं आचार्य प्रदीप शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed