फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   No Need to Travel to Agra for Vehicle Fitness Checks

Mathura News: वाहनों की फिटनेस को नहीं जाना होगा आगरा, मैनुअल होगी जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
No Need to Travel to Agra for Vehicle Fitness Checks
मथुरा। जनपद के वाहन स्वामियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब उन्हें अपने वाहनों की फिटनेस जांच कराने के लिए आगरा का रुख नहीं करना पड़ेगा। आगामी 30 सितंबर तक मथुरा में ही वाहनों की मैनुअल फिटनेस टेस्टिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इससे खासतौर पर व्यावसायिक वाहन चालकों और परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


अब तक फरह और बरारी के बीच निर्माणाधीन ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन के अधूरे होने के कारण वाहन स्वामियों को फिटनेस प्रमाणपत्र के लिए पड़ोसी जनपद आगरा जाना पड़ता था। इससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त खपत होती थी। कई वाहन स्वामियों ने इस समस्या को लेकर शिकायतें भी दर्ज कराई थीं। विभाग के मुताबिक ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन का निर्माण कार्य अभी जारी है और इसे पूरी तरह शुरू होने में लगभग तीन महीने का समय और लग सकता है। इसी बीच केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने अंतरिम व्यवस्था के तहत मथुरा में ही मैनुअल फिटनेस जांच की अनुमति दे दी है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन सत्येंद्र सिंह ने बताया कि यह व्यवस्था अस्थायी रूप से लागू की गई है, ताकि वाहन स्वामियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। सभी जांच निर्धारित मानकों के अनुरूप ही की जाएंगी, जिससे सड़क सुरक्षा से कोई समझौता न हो। भाजपा नेता श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि वाहन स्वामियों को फिटनेस के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मशीनी जांच के नाम पर वाहन स्वामियों को परेशान किया जा रहा था। अब यह बेहतर कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed