{"_id":"570cf8284f1c1b1e784a6adf","slug":"no-light-facility-at-mathura-junction","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधेरे के कारण सेकंड एंट्री से कतराते हैं यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधेरे के कारण सेकंड एंट्री से कतराते हैं यात्री
अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 13 Apr 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
रेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंक्शन रेलवे स्टेशन की सेकंड एंट्री की ओर जाने वाले मार्ग पर रात में अंधेरा रहने यात्री यहां आने से कतराते हैं। मार्ग पर लगाई गई अधिकांश स्ट्रीट लाइट्स भी रात में बंद रहती हैं।
जंक्शन रेलवे स्टेशन पर फर्स्ट एंट्री को बंद कर यहां मेन लाइन से हाथरस वाली रेल लाइन को कनेक्ट करने की रेलवे की योजना प्रस्तावित है। यात्रियों की सुविधा के लिए जंक्शन पर सेकंड और थर्ड एंट्री को विकसित किया गया है।
लेकिन, रेलवे के अधिकारी सेकंड एंट्री पर यात्रियों को आकर्षित करने में असफल साबित हो रहे हैं। इसमें सबसे बड़ा कारण सेकंड एंट्री की ओर आने वाले मार्ग पर रात में रहने वाला अंधेरा है। दिन में तो इसका प्रयोग खूब होता है लेकिन रात में कोई नहीं आता।
विज्ञापन
अंधेरे और सन्नाटे का लाभ उठाकर बदमाशों द्वारा यहां कई घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है। आठ अप्रैल को ही इस मार्ग पर कुछ युवकों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया था।
घटनाओं के बाद भी रेलवे अधिकारियों की उदासीनता बरकरार है। जीआरपी निरीक्षक पूरन सिंह चौहान का कहना है कि इस बारे में एरिया मैनेजर को पत्र लिखा जा चुका है।