फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   no entree eriya mein sabakee entree, koee rokatok nahin

मथुरा की ट्रैफिक व्यवस्था: नो एंट्री एरिया में सबकी एंट्री, कोई रोकटोक नहीं; इसलिए लग रहा जाम

Sat, 22 Feb 2025 11:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 22 Feb 2025 11:40 AM IST
सार

मथुरा की सड़कों पर जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। तमाम प्रयास के बाद भी वाहन सड़कों पर फंस जाते हैं। इसकी मुख्य वजह ये भी मानी जा रही है कि नो एंट्री में भी कहीं भी वाहनों को प्रवेश दे दिया जाता है। 
 

विज्ञापन
no entree eriya mein sabakee entree, koee rokatok nahin
मथुरा। गौड़िया मठ के समीप पुलिस बैरियर से नो एंट्री में प्रवेश करती कार। - फोटो : mathura

विस्तार

 शहर की ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस ने होलीगेट की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर 7 नो एंट्री प्वाइंट बना रखे हैं। इन प्वाइंटों से सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक तिपहिया और चौपहिया समेत बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा है। बावजूद इसके नो एंट्री प्वाइंट पर लगे बैरियर को पार करके तिपहिया और चौपहिया वाहन बिना रोक-टोक के आ जा रहे हैं। इसके कारण जाम भी लगता है।
विज्ञापन


पुलिस ने शहर को जाम मुक्त करने के लिए 2015 में शहर में 7 नो एंट्री प्वाइंट बनाए थे। इसके बाद इस प्लान को 2018 में संशोधित करके पुनः लागू किया गया। तब से लेकर आज तक इसी प्लान के तहत शहर में नो एंट्री प्वाइंटों पर वाहनों को रोकने के लिए बैरियर लगाए गए, लेकिन वर्तमान में यह बैरियर और नो एंट्री प्वाइंट किसी काम के साबित नहीं हो रहे हैं। यहां से तैनात पुलिसकर्मी कभी कभार ड्यूटी स्थल पर खड़े दिखाई दे जाते हैं, जबकि अधिकांश समय में बैरियर पुलिसकर्मी विहीन ही दिखाई देते हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला की टीम ने शुक्रवार को शहर के सभी 7 एंट्री प्वाइंटों की पड़ताल की। यहां से बिना रोक-टोक के तिपहिया और चौपहिया वाहन होलीगेट की ओर जा रहे थे। यहां लगे बैरियरों पर या तो पुलिस कर्मी नदारद थे या फिर दूर बैठकर अपने मोबाइल में व्यस्त दिखाई दिए। जबकि नियमानुसार उन्हें बैरियर पर खड़े होकर नो एंट्री में प्रवेश करने वाले वाहनों को रोकना चाहिए था। नो एंट्री प्वाइंट पर वाहनों के बिना रोकटोक के प्रवेश के चलते शहर में होलीगेट की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर जाम लगा रहता है। एसपी ट्रैफिक मनोज कुमार यादव ने बताया कि सभी नो एंट्री प्वाइंटों पर रोजाना ट्रैफिककर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है। यदि कोई कर्मचारी एंट्री प्वाइंट से नदारद रहता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


40 सीटर से अधिक की स्कूल बसें भी हैं प्रतिबंधित
शहर के सभी नो एंट्री प्वाइंट से सुबह सात 7 बजे से रात 10 बजे तक 40 सीटर से अधिक की स्कूल बस भी प्रतिबंधित हैं। शहर में भूतेश्वर, होलीगेट, विकास मार्केट, डीग गेट, भरतपुर गेट आदि मार्गों पर स्कूली बसों के कारण रोजाना जाम लगता है।

यह है शहर के 7 नो एंट्री प्वाइंट
पुराना बस अड्डा से होलीगेट की ओर
भरतपुर गेट तिराहे से होलीगेट की ओर
कृष्णापुरी तिराहे से होलीगेट की ओर
मसानी तिराहे से डींग गेट की ओर
डीग गेट से भरतपुर गेट की ओर
भूतेश्वर तिराहे से डीग गेट की ओर
स्टेट बैंक चौराहे से भरतपुर गेट चौराहे की ओर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed