फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   No clue as to who murdered the girl and why

15 संदिग्ध और आठ दिन: कौन है किशोरी का कातिल? गला दबाकर ली जान; फिर यमुना में फेंकी लाश

Thu, 11 Jan 2024 03:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 11 Jan 2024 03:46 PM IST
सार

यमुना किनारे जिस किशोरी का शव मिला, उसके कातिल के बारे में पुलिस के हाथ अभी कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस अब तक 15 संदिग्धों से पूछताछ कर चुकी है, लेकिन नतीजा शून्य है। 
 

विज्ञापन
No clue as to who murdered the girl and why
crime demo, Arrested demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मथुरा के जमुनापार थाना क्षेत्र से 20 दिसंबर को लापता किशोरी का यमुना में शव मिलने के मामले में पुलिस आठ दिन बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। जांच में यह तो प्रमाणित हो गया है कि किशोरी की गला दबाकर हत्या की गई थी, लेकिन क्यों और किसने की, इस संबंध में अब तक कोई साक्ष्य नहीं मिला है। इस मामले में पुलिस 15 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ कर चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और क्राइम सीन की थ्योरी एक दूसरे से मिलान नहीं खा रही है।
विज्ञापन


सदर थाना पुलिस को दो जनवरी को दामोदरपुरा के यमुना टीला पर यमुना में किशोरी का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी की गला दबाकर हत्या की बात उजागर हुई थी। चिकित्सकों ने वारदात से पहले दुष्कर्म की आशंका भी जताई, लेकिन स्पष्ट मत नहीं दिया। इसके चलते स्लाइड बनाकर जांच के लिए आगरा एफएसएल भेजी गई। हत्या किसने और क्यों की है, पुलिस इसकी जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस को सिर्फ एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें किशोरी अकेले जाते हुए दिख रही है। वहीं, उसके मोबाइल नंबर से पता लगा है कि उसकी इलाके के ही एक लड़के से हर रोज बात होती थीं। इनके अलावा कोई ठोस सबूत हत्या के संबंध में नहीं मिला है। एसपी सिटी डॉॅ. अरविंद कुमार ने बताया कि मामले में तफ्तीश जारी है। जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed