{"_id":"6a987ceffe3e7e1fd80c9336","slug":"nitin-mittal-becomes-chairman-of-bsa-engineering-college-mathura-news-c-369-1-mt11022-151993-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: नितिन मित्तल बने बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के चेयरमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: नितिन मित्तल बने बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के चेयरमैन
विज्ञापन
नितिन मित्तल।
मथुरा। बीएसए काॅलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाॅजी के चेयरमैन पद का विवाद बुधवार को समाप्त हो गया। डैंपियर नगर स्थित चंपा अग्रवाल विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल परिसर में पर्ची से हुए निर्णय में नितिन मित्तल को 3-2 से विजयी घोषित कर नया चेयरमैन चुन लिया गया। नितिन मित्तल के चेयरमैन बनते ही समर्थकों में भारी उत्साह छा गया।
पर्ची से हुए इस फैसले की चर्चा पूरे शिक्षा मंडल में बनी हुई है। मुख्य चुनाव अधिकारी सुभाष अग्रवाल सिक्का ने विधिक सलाह लेने के बाद बुधवार को सर्वसम्मति से पर्ची डालकर चुनाव परिणाम घोषित किया। पर्ची के माध्यम से नितिन मित्तल ने प्रदीप अग्रवाल को पछाड़कर जीत हासिल की। परिणाम की घोषणा के दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी सुभाष अग्रवाल सिक्का, सह चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग, प्रभु अग्रवाल, धीरेंद्र अग्रवाल और मंत्री किशोर कुमार अग्रवाल समेत कई सदस्य मौजूद रहे।
बराबरी पर छूटा था मुकाबला
श्री अग्रवाल शिक्षा मंडल के तहत बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के चेयरमैन पद के लिए 25 अगस्त को प्रदीप अग्रवाल और नितिन मित्तल के बीच मतदान हुआ था, जिसमें दोनों ही प्रत्याशियों को 48-48 बराबर मत मिले थे। बराबर मत मिलने के चलते दोनों प्रत्याशियों को डेढ़-डेढ़ वर्ष के लिए चेयरमैन बनाने का निर्णय लिया गया था, लेकिन बाद में सहमति न बनने पर मामला बिगड़ गया। इसके बाद पर्ची डालकर फैसला करने का निर्णय लिया गया था।