फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   niranjana jyoti on modi's comments

प्रधानमंत्री के गौ रक्षा बयान का लोगों ने निकाला गलत अर्थ

Mon, 08 Aug 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Mon, 08 Aug 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
niranjana jyoti on modi's comments
निरंजना ज्योति
गौ रक्षा के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान का अर्थ कुछ लोग गलत लगा रहे हैं। उनका आशय वास्तव में लोगों का गौ रक्षा के प्रति गंभीर होकर कार्य करने के लिए प्रेरित करना था।
विज्ञापन


रविवार को वृंदावन आईं केंद्रीय खाद्य प्र्रसंस्करण मंत्री साध्वी निरंजना ज्योति ने ये बात कही। ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने के बाद वो मीडिया से मुखातिब हुईं। उन्होंने कहा कि गौ रक्षा के नाम पर पीएमओ को लगातार शिकायतें मिल रही थी। उन्हीं शिकायतों का संज्ञान लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गौ रक्षा के नाम पर गोरखधंधा करने वाले लोगों को चेताने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गौ रक्षा संवर्धन व संरक्षण के लिए गंभीर है। 
विज्ञापन


देश की बढ़ती महंगाई पर उनका कहना था कि यूपीए सरकार के मुकाबले मोदी सरकार में महंगाई अधिक नहीं है। लगातार सूखा, ओला वृष्टि, बाढ़ आदि प्राकृतिक आपदाओं के चलते महंगाई का दौर देश में बना हुआ है। उन्होंने कहा कि जीएसटी बिल के लागू होने के बाद देश में बढ़ती महंगाई पर रोक लगेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में महिला अपराधों में वृद्धि पर साध्वी निरंजना ज्योति ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। कानून व्यवस्था पर ध्यान देने की बजाय सपा सरकार अपराधों की घटनाओं के लिए विपक्ष को दोषी ठहराने का कार्य बंद करे।


उन्होंने कहा कि 2017 में अपनी सत्ता छिनती दिखाई दे रही है तो सपा नेता बौखलाहट में बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराने के बचकाने बयान दे रहे हैं। 2017 के विधानसभा चुनावों में भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के प्रश्न पर उनका कहना था कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं में मुख्यमंत्री होता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed