फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   people of dulhan side attacked house of groom side for refusing to marry In Mathura

Mathura: शादी से पहले दुल्हन की सच्चाई जान दूल्हे के उड़े होश, निकाह से किया मना, दहशत में परिवार

Sat, 04 Mar 2023 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 04 Mar 2023 11:59 PM IST
सार

मथुरा में निकाह से पहले दुल्हन पक्ष की सच्चाई जानकर दूल्हा पक्ष के लोगों की नींद उड़ गई। उन्होंने निकाह करने से मना कर दिया। इस पर दूसरे पक्ष के डेढ़ सैकड़ा लोगों ने घर पर चढ़ाई बोल दी। इससे परिवार दहशत में है।   

 

विज्ञापन
people of dulhan side attacked house of groom side for refusing to marry In Mathura
प्रतापगढ़ : निकाह। सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में निकाह करने से मना करने पर लड़की पक्ष के लोगों ने लड़का पक्ष के घर के हमला बोल दिया। लड़कों को जबरन उठा ले जाने और निकाह कराने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के मथुरा दरवाजा क्षेत्र का है। यहां के निवासी आजाद कुरैशी ने अपने दो बेटों का निकाह नौहझील थाना क्षेत्र निवासी युवक की दो बेटियों के साथ तय किया था। यह रिश्ता बीती एक जनवरी को तय किया गया। आजाद ने बताया कि रिश्ता तय करते समय उन्होंने लड़कियों को कुछ गहने भी गिफ्ट किए थे। 

विज्ञापन

परिवार ने रिश्ता करने से मना कर दिया

उन्होंने बताया कि दोनों परिवार निकाह की तारीख पक्की करने की दिशा में आगे बढ़ रहे थे। इसी बीच उन्हें जानकारी मिली कि लड़कियों का परिवार झगड़ालू है। इस पर उनके बेटों और परिवार ने रिश्ता करने से मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने लड़की पक्ष को इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जबरन निकाह कराने की धमकी दी

बताया कि शुक्रवार को उन्होंने लड़की पक्ष के घर फोन करके रिश्ता न करने की बात कही। इस पर उन लोगों ने मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी। इससे घबराकर उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर पूरी बात बताई। इस पर शनिवार की शाम 30 से अधिक लोग आजाद कुरैशी के घर पहुंच गए। वह गाली-गलौज करते हुए जबरन निकाह कराने की धमकी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed