फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   new year cellibration preparation in mathura

आस्था में डूबने, जश्न में झूमने की तैयारी

Fri, 30 Dec 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 30 Dec 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
new year cellibration preparation in mathura
नए साल की तैयारी
कान्हा की नगरी में 2017 के स्वागत और 2016 की आखिरी रात को यादगार बनाने की तैयारी हो चुकी हैं। एक ओर युवा होटलों में डीजे पर थिरकने को बेकरार हैं तो दूसरी ओर प्रभु में आस्था रखने वाले आराध्य के श्रीचरणों में नए साल के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को मंदिरों में सोहनी सेवा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। होटलों की बुकिंग और उनमें साज सज्जा का दौर चला। लोग घरों में भी अपने हिसाब से तैयारी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


नए साल से पहले शुक्रवार को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं ने सोहनी सेवा की। दोपहर एक बजे मंदिर के पट बंद होने के बाद महिलाएं हाथों में सोहनी (झाड़ू) लेकर मंदिर में आ गई। मंदिर के जगमोहन, चौक और सीढ़ियों पर फूलों की पंखुड़ियों और पत्तियों को एकत्रित कर बाहर कूड़ेदान में डाला। इसके बाद मंदिर की पानी से धुलाई की। इस कार्य में बच्चे भी सहयोग करते दिखे। 
विज्ञापन


वृंदावन और मथुरा के होटल, गेस्टहाउस और धर्मशाला श्रद्धालुओं से भर गए हैं। वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि मंदिर की सुरक्षा से लेकर सजावट का कार्य शुरू कर दिया गया है। राधावल्लभ मंदिर, राधादामोदर, श्यामसुंदर, राधारमण मंदिर आदि मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। 31 दिसंबर को यमुना मिशन के बैनर तले गिरिराज तलहटी में शाम तीन बजे कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। इसके बाद गुरुजी के सानिध्य में भक्त गिरिराजजी की सप्तकोसीय परिक्रमा कर साल की आखिरी रात को यादगार बनाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मथुरा में कैसीनो थीम डीजे पार्टी की तैयारी चल रही है। अग्रवाल क्लब परिवार की ओर से अजय कांत गर्ग ने बताया डीजे पार्टी के लिए होटल की बुकिंग की जा चुकी है। इस बार पार्टी की थीम कैसीनो है। लायंस क्लब ऑफ रेशनल की ओर से आशीष गर्ग ने बताया कि डांस पार्टी के लिए सभी सदस्य उत्साहित हैं। डांस के रिहर्सल चल रहे हैं। शहर की पॉश कालोनियों में भी हैप्पी न्यू ईयर समारोह की तैयारियां चल रही हैं। इसमें सार्वजनिक स्थल पार्क, मंदिरों पर धार्मिक आयोजन के साथ ही खान-पान की व्यवस्था होगी।


बेरोकटोक गए वाहन
पुलिस की ओर से 30 दिसंबर से वृंदावन में वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा के बाद भी इस व्यवस्था पर अमल नहीं किया गया। नगर के किसी भी नाके पर बैरियर नहीं लगाए गए और न पुलिस की तैनाती की गई। इससे शहर में गाड़ियां प्रवेश कर गईं। छटीकरा मार्ग पर रुक्मिणी विहार पार्किंग स्थल और मथुरा मार्ग पर दारुख पार्किंग स्थल खाली दिखे जबकि शहर में गाड़ियों की भीड़ दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed