{"_id":"184cfd6c6887aee5c837597fbc9ee4cf","slug":"new-year-cellibration-in-amarnath-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ शिक्षण संस्थान ने किया नववर्ष 2016 का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ शिक्षण संस्थान ने किया नववर्ष 2016 का स्वागत
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 31 Dec 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरनाथ शिक्षण संस्थान में नव वर्ष की पूर्व संख्या पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम अलविदा-2015, स्वागत-2016 का आयोजन किया गया। अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कालेज, अमरनाथ विद्या आश्रम, अमरनाथ विमेन्स डिग्री कालेज, श्रीअरविन्दा छात्रावास के विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुति दी।
शिशु विभाग से डिग्री कालेज के विद्यार्थियों ने लाबड़ी नृत्य, फ्यूजन डांस, शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति दी। सबको मुबारक नया साल, बम-बम भोले गीत, आने वाले साल को सलाम..., तेरा ही करम...।
एक के बाद एक सुरीले गीत प्रस्तुत किए। सिने अभिनेत्री साधना के लिए श्रद्धांजलि गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर पत्रिका आराध्या का भी विमोचन किया गया।
विज्ञापन
संस्था के चेयरमैन डा. आदित्य कुमार वाजपेयी ने कहा कि जिन बच्चों ने बहुत ही सुंदर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए वे वास्तव में बधाई के पात्र हैं। इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों की प्रतिभा निखर कर सामने आती है।
कार्यक्रम का संचालन शैक्षणिक प्रभारी डा. अनुराग वाजपेयी के साथ डिग्री कालेज की छात्रा उर्वशी और अंजलि ने किया। उप प्रधानाचार्य डा. अनिल वाजपेयी, प्रशासनिक अधिकारी डा. अरूण वाजपेयी, सुनील तिवारी, असलम खां, ट्विंकल भारद्वाज, अनुराग शर्मा आदि उपस्थित रहे।