{"_id":"573b258b4f1c1bf815ac8324","slug":"new-railway-track-will-be-open-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों को मिलेगा शार्टकट, बढ़ेगी स्पीड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों को मिलेगा शार्टकट, बढ़ेगी स्पीड
अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 17 May 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
रेलवे की खास तैयारी
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्द ही मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन से पंजाब की ओर जाने वाली ट्रेनें निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन न होकर सीधे पुरानी दिल्ली पहुंचेंगी। रेलवे ने मथुरा जंक्शन स्टेशन से अलवर रूट को डबल ट्रैक करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इससे दिल्ली रेल लाइन पर भी लोड कम हो जाएगा।
मथुरा-अलवर रूट पर कई वर्ष से डबल लाइन बिछाए जाने की चर्चाएं चल रही थीं। अब रेलवे ने इसे डबल ट्रैक करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसे स्वीकृत होने और टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद लाइन पर काम शुरू करा दिया जाएगा। मथुरा-अलवर रूट डबल ट्रैक होने के बाद इस रूट पर ट्रेनों की संख्या भी बढ़ जाएगी।
मालगाड़ियों को निकालने के लिए पैसेंजर ट्रेन को स्टेशन अथवा आउटर पर रोकने से यात्रियों को होने वाली परेशानी भी नहीं होगी। मालगाड़ियों को दूसरे ट्रैक से आसानी से निकाला जा सकेगा। इसके साथ ही मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली ट्रैक पर ट्रेनों का लोड कम हो जाएगा, क्योंकि पंजाब जाने वाली कई ट्रेनों को मथुरा से अलवर होते हुए सीधे पुरानी दिल्ली निकाला जा सकेगा। इससे यात्रियों के समय की बचत हो सकेगी और रेलवे को भी इससे लाभ होगा।
विज्ञापन
इन ट्रेनों के बदल सकते हैं रूट
फिरोजपुर-जनता एक्सप्रेस, पंजाब मेल, जबलपुर-कटरा एक्सप्रेस, तूफान (हावड़ा-गंगानगर), नांदेड़-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों को मथुरा से अलवर फिर पुरानी दिल्ली रेल ट्रैक पर डाला जा सकता है। इससे पंजाब की ओर जाने वाले यात्रियों को कम से कम दो घंटे तक की बचत हो सकेगी। जबकि अभी यह ट्रेनें मथुरा से निजामुद्दीन, नई दिल्ली होते हुए पंजाब की ओर जाती हैं।
मथुरा-अलवर रूट को डबल ट्रैक किए जाने का प्रस्ताव रेलवे ने तैयार कर लिया गया है। शीघ्र ही इस रूट पर लाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
- शीलेंद्र प्रताप सिंह, कार्यकारी मंडल रेल प्रबंधक, आगरा