फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   new note of 500 in bankebihari temple

बांकेबिहारी के पास पहुंचा 500 का नया नोट

Fri, 25 Nov 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Fri, 25 Nov 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
new note of 500 in bankebihari temple
बांकेबिहारी
धर्मनगरी में बांकेबिहारी से ही हर कार्य का श्रीगणेश होता है। नई करेंसी के मामले में भी यही हुआ। अभी मथुरा में 500 के नये नोट का इंतजार किया जा रहा है जबकि बांकेबिहारी को ये नोट अर्पित भी कर दिए गए हैं। शुक्रवार को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में खोली गईं दो गुल्लकों में से निकली 19.99 लाख रुपयों में 500 के तीन नये नोट भी थे। दो हजार के 22 नोट भी गुल्लकों में से निकले। 
विज्ञापन


गुल्लक नंबर 4 और 5 में निकले रुपयों की गिनती का कार्य दोपहर 1:30 से शुरू हुआ। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के 45 कर्मचारियों ने रकम गिनने का कार्य शुरू किया। शाम 4:30 बजे तक चली नोटों की गिनती के बाद मंदिर प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया कि दोनों गुल्लकों से कुल 19,99,361 रुपये मिले।
विज्ञापन


इनमें चलन से बाहर किए गए एक हजार के 413 नोट, पांच सौ के 1,279 नोट भी मिले हैं। गुल्लकों से निकली रकम को सेंट्रल बैंक, इंडियन बैंक, केनरा बैंक और पंजाब नेशनल बैंक के सुपुर्द कर दिया गया। इस अवसर पर मंदिर प्रशासक प्रबंधक उमेश सारस्वत, गोविंद शर्मा, मोहनलाल गौतम आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशी मुद्रा, चांदी के आभूषण भी निकले
शुक्रवार को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर की दो गुल्लकों से अमेरिकन डॉलर, पौंड भी निकले हैं। इसके साथ ही चांदी से निर्मित आभूषण भी निकले हैं। इन सभी को एक स्टील के बॉक्स में बंद कर सील कर दिया गया है। 


इस्कॉन की गुल्लक से निकले 1 लाख 
कृष्णबलराम मंदिर इस्कॉन की गुल्लक से 1,3,745 रुपये निकले हैं। मंदिर के पीआरओ रविलोचन ने बताया कि गुरुवार को गुल्लक से निकले कैश में 500 के 85 और 1000 के 40 नोट निकले।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed