फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Neither uniforms nor books were provided, how will the children's dreams be fulfilled

Mathura News: वर्दी मिली न किताब, कैसे पूरा होगा बच्चों का ख्वाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Neither uniforms nor books were provided, how will the children's dreams be fulfilled
मथुरा। जिले में परिषदीय स्कूलों के हालात खराब हैं। यूनिफार्म के लिए न तो नए सत्र में डीबीटी धनराशि के स्थानांतरण का काम पूरा हो पाया है और न ही सभी छात्रों को नए सत्र की किताबें मिल पाई पाई हैं। ऐसे में परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के ख्वाब कैसे पूरे होंगे। ये सवाल उठ रहा है।
विज्ञापन



एक ओर जहां निजी स्कूलों में नए सत्र का सिलेबस तेजी से पूरा कराया जा रहा है तो वहीं जिले के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को किताब और ड्रेस के लिए धनराशि मिलने का इंतजार करना पड़ रहा है। ये इंतजार कब तक खत्म होगा। ये छात्रों के सामने यक्ष प्रश्न बन गया है। जिले के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले 125398 छात्रों के अभिभावकों के खाते में डीबीटी की धनराशि भेजी जानी है।
विज्ञापन


इनमें से 99475 छात्रों के आधार सत्यापन का काम पूरा हो चुका है। इनके खातों में तो ड्रेस खरीदने के लिए डीबीटी की धनराशि भेज दी गई है पर 25923 छात्र-छात्राओं का आधार सत्यापन ही अब तक नहीं हो पाया है। इन छात्रों के अभिभावकों के खाते में डीबीटी की धनराशि नहीं पहुंची है। ऐसे में इनमें से अधिकांश छात्र बिना यूनिफार्म के स्कूल पहुंच जा रहे हैं। कई बच्चों के पास जूते भी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक भी नई किताब नहीं
कक्षा 1 और 2 में पढ़ने वाले छात्रों को जहां एक भी नई किताब नहीं मिल पाई है तो वहीं कक्षा 6,7 और 8 में पढ़ने वाले सभी छात्रों को अभी तक गणित और विज्ञान विषय की किताबें नहीं मिल पाई है। ये सभी छात्र फिलहाल पुरानी किताबों से ही काम चला रहे हैं।


जल्दी ही डीबीटी के लिए सभी छात्रों के आधार सत्यापन का काम पूरा कर लिया जाएगा। सभी छात्रों के बीच किताबों का भी वितरण जल्दी ही करवा दिया जाएगा। विद्यालय के भवनों की मरम्मत का काम भी करवाया जा रहा है।
सुनील दत्त(बीएसए)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed