फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   NCC cadets practiced mock drill

Mathura News: एनसीसी कैडेट्स ने मॉकड्रिल का किया अभ्यास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
NCC cadets practiced mock drill
मथुरा। एनसीसी कैडेट्स को प्रशिक्षण देते अधिकारी। - फोटो : mathura
मथुरा। 11 यूपी बटालियन एनसीसी का प्रशिक्षण शिविर मथुरा कैंट स्थित ओडी कॉम्पलेक्स में चल रहा है। इसमें राष्ट्रीय कैडेट कोर के समस्त कैडेट्स को आपातकाल में नागरिक सुरक्षा के लिए मॉकड्रिल का अभ्यास कराया गया। अभ्यास में कैडेट्स ने देश की सुरक्षा और आपातकालीन स्थितियों में अपने को समर्पित करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कमान अधिकारी कर्नल रजत पांडेय ने कहा कि यह अभ्यास आप और आपके परिवार के अतिरिक्त जन जन की सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने विभिन्न प्रकार की रेस्क्यू, ब्लैकआउट, सायरन की आवाज की पहचान और उसके बाद नागरिकों के द्वारा की जाने वाली प्रतिक्रिया पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन

कैप्टन अतुल शर्मा ने ऑपरेशन सिंदूर को सशक्त करने के लिए जन जागरूकता अभियान की आवश्यकता पर बल दिया। मॉकड्रिल अभ्यास में नागरिकों की भूमिका, हवाई हमले के पूर्व की विभिन्न प्रकार की चेतावनी वाली सायरन की आवाज सुनाकर प्रतिक्रिया स्वरूप किए जाने वाले कार्य और सतर्कता के लिए जागरूक किया गया। सायरन बजने पर तुरंत घर के अंदर जाएं, खिड़कियों से दूर रहें। प्रशिक्षण में गो-बैग तैयार रखने को बताया गया, जिसमें जिसमें फर्स्ट एड, पानी, टॉर्च, ड्राई फूड, दवाइयां रहे। लेफ्टिनेंट अशोक कुमार, ऑफिसर राजकुमार, हुकम सिंह, नंदनी सुगंध, गायत्री सोरौत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed