{"_id":"6a568ddc46b37dda2b05b707","slug":"navjot-singh-sidhu-arrived-katyayani-devi-temple-mathura-news-c-161-1-mt11010-103478-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कात्यायनी देवी मंदिर पहुंचे पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कात्यायनी देवी मंदिर पहुंचे पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू
विज्ञापन
वृंदावन। वृंदावन स्थित मां कात्यायनी शक्तिपीठ में बुधवार से नौ दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ होगा। इस महायज्ञ में शामिल होने के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू मंगलवार को मां कात्यायनी शक्तिपीठ पहुंच गए। वह नौ दिन तक महायज्ञ में शामिल होंगे और यज्ञ में आहुतियां देंगे।
पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने मां कात्यायनी शक्तिपीठ में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में उन्होंने कुछ समय ध्यान और भक्ति में व्यतीत किया। मंदिर प्रशासन एवं सेवायतों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। दर्शन-पूजन के दौरान सिद्धू ने देश में सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।
उनके मंदिर पहुंचने की सूचना मिलते ही श्रद्धालुओं और उनके समर्थकों की भीड़ मंदिर परिसर में पहुंच गई। दर्शन के उपरांत नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि वृंदावन और मां कात्यायनी का यह पावन धाम आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र है। वह मां कात्यायनी के चरणों में नौ दिन तक ध्यान लगाएंगे।