फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   National Youth Day was celebrated with great enthusiasm at DIET Mathura

Mathura News: डायट मथुरा में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
National Youth Day was celebrated with great enthusiasm at DIET Mathura
डाइट में मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस
रिफाइनरी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) मथुरा में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस उत्साह से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के प्राचार्य डॉ. मुकेश चंद्र अग्रवाल के निर्देशन तथा संयुक्त शिक्षा निदेशक, आगरा के मार्गदर्शन में किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में बैच 2024 के प्रशिक्षुओं ने विविध शैक्षिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्रशिक्षु ऋचा अग्रवाल व आकाश ने भाषण, नेहा, ईशा व आकांक्षा शुक्ला ने कविताएं प्रस्तुत कीं। जबकि चंद्र प्रकाश वर्मा ने भाषण एवं अभिषेक प्रताप सिंह ने क्विज के माध्यम से सभी को स्वामी विवेकानंद के विचारों से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान प्रवक्ताओं नरेंद्र सिंह, हरेश सिंह, दिगंबर सिंह, विवेक कुमार, डॉ. गौरी पांडे, कुसुम लता एवं हिमांशु मोहन रावत ने स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको, चरित्र निर्माण, आत्मविश्वास, गुरु सम्मान एवं दृढ़ संकल्प जैसे मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कनल, उदय, हरेश सिंह, अभिषेक चौरसिया, लाल सिंह मौजूद रहे।

डाइट में मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस

डाइट में मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed