{"_id":"6aa98c3efde04526fb01a79e","slug":"narrow-lanes-to-get-a-facelift-with-an-investment-of-70-lakh-mathura-news-c-161-1-vrn1004-104266-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: 70 लाख रुपये से कुंज गलियों की संवरेगी सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: 70 लाख रुपये से कुंज गलियों की संवरेगी सूरत
विज्ञापन
वृंदावन। नगर निगम के वार्ड 50 के अंतर्गत लाखाें रुपये से कुंज गलियों की सूरत संवरेगी। दशकों पुरानी टूटी गलियों का निर्माण आरसीसी से होगा। क्षेत्रीय पार्षद द्वारा प्रस्तावित गलियों का प्रस्ताव नगर निगम ने राज्य वित्त के मद में शासन को भेजा है।
नगर निगम के वार्ड 50 में नव निर्माण के लिए क्षेत्रीय पार्षद शशांक शर्मा ने चार गली, जिनमें कुंज गली, हाड़ावाड़ी रोड, रंगजी नगला की गली की दो गलियों को आरसीसी से निर्माण किया जाएगा। सभी गलियां दशकों पुरानी और जर्जर हालत में है। जिनकी नालियां भी पुरानी होने के कारण जगह-जगह से टूट गई हैं। आरसीसी गलियों के के निर्माण के साथ घरों का दूषित पानी निकालने के लिए दोनों ओर नालियों का निर्माण किया जाएगा।
पार्षद द्वारा निर्माण के लिए गलियों को चिह्नित कर प्रस्ताव नगर निगम को दिया। इस पर नगर निगम ने प्रस्ताव की फाइल शासन को भेज दी है। नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने बताया कि वार्डों में 70 लाख रुपये के विकास कार्य होने हैं। इसके लिए पार्षद द्वारा सुझाए मार्ग एवं गलियों के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। राज्य वित्त से यह निर्माण किए जाएंगे। स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इन कार्यों से जो पुरानी गली बनने से रह गई और टूटी हैं, उनका निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।