फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nari-Semri Devi fair begins, miraculous aarti today

नरी-सेमरी देवी मेला 2025: चमत्कारिक आरती से पहले उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, पुलिस और पीएसी तैनात

Mon, 31 Mar 2025 12:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 31 Mar 2025 12:08 PM IST
सार

मथुरा की तहसील छाता के गांव नरी-सेंमरी स्थित मंदिर में नवरात्र पर देवी मां का अनूठा मेला चल रहा है। यह मेला अपने विशेष दो दिनों के लिए जाना जाता है। तीज की आरती और नवमी की लट्ठ पूजा। इस दौरान मेले में देवी दर्शन के लिए हजारों भक्त यहां आते हैं।  
 

विज्ञापन
Nari-Semri Devi fair begins, miraculous aarti today
नरी-सेमरी देवी मेले का शुभारंभ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के छाता क्षेत्र के गांव सेमरी में लगने वाले नरी-सेमरी देवी मेले का शुभारंभ रविवार को देवी मां की आरती के साथ हुआ। पहले दिन हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर में हाजिरी लगाई और देवी मां की पूजा कर मनौती मांगी। यहां आगरा वालों की तीज की चमत्कारिक आरती आज होगी।
विज्ञापन


पुजारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि गांव में चैत्र नवरात्र पर 10 दिवसीय देवी मेले का आयोजन होता है। दर्शन के लिए सुबह पांच बजे से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। पुजारी राम कुमार ने बताया कि नवरात्र की द्वितीया व तृतीय तिथि एक ही दिन होने की वजह से आज आगरा वालों की तीज की चमत्कारिक आरती शाम 7.30 बजे होगी।
विज्ञापन


अपर मुख्य जिला पंचायत अधिकारी अशरफ अली ने बताया कि जिला पंचायत द्वारा आझई रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मोबाइल टॉयलेट और पीने के लिए पानी की व्यवस्था की है। उन्होंने भवन में पहुंचकर देवी मां की पूजा की। क्षेत्राधिकारी आशीष शर्मा, कोतवाली प्रभारी विनोद बाबू मिश्र, मेला इंचार्ज अमित चौहान, मेला ठेकेदार अशोक भार्गव, शिवाजी, महेंद्र सिंह, राजू भार्गव, कल्लन, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मेले में पुलिस और पीएसी तैनात
एसपी देहात त्रिगुण विषेन ने मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि देवी में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही ही। मेले में 27 उपनिरीक्षक, 2 महिला उपनिरीक्षक, 60 आरक्षी, 9 महिला आरक्षी, 1 यातायात उपनिरीक्षक, 3 यातायात पुलिसकर्मी व 10 पीएसी के जवान मेले में तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed