फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   nandotsav in bankebihari temple

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में देर रात मंगला आरती के बाद मना नंदोत्सव

Sat, 27 Aug 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला वृंदावन
अमर उजाला वृंदावन Updated Sat, 27 Aug 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
nandotsav in bankebihari temple
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के बाद शुक्रवार सुबह से ही वृंदावन की कुंज गलियों और मंदिरों में नंदोत्सव की धूम रही। धर्मनगरी के मंदिरों में आयोजित हुए दधिकांधे में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। 
विज्ञापन


विश्व विख्यात ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त की पूर्व बेला में हुई मंगला आरती के बाद नंदोत्सव प्रारंभ हुआ। असंख्य श्रद्धालु ‘नंद घर आनंद भयौ, जै कन्हैया लाल की...’ उद्घोष के बीच हल्दी मिश्रित दही के साथ, माखन, मिश्री, मेवा, वस्त्र, फल, मिष्ठान, बर्तन और आभूषण आदि के रूप में कान्हा के जन्म की बधाई लूटकर आनंद की अनुभूति कर रहे थे। मंदिर परिसर ठाकुर बांकेबिहारी लाल के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान रहा। 
विज्ञापन


सेवाकुंज स्थित राधादामोदर मंदिर में सेवायत कृष्ण बलराम गोस्वामी, कनिका गोस्वामी के सानिध्य में दधिकांधा और भजन कीर्तन सहित विविध कार्यक्रम हुए। अठखंभा स्थित यशोदानंदन मंदिर में नंदोत्सव के दौरान भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप को सुंदर पालकी में विराजमान कराकर उनके समक्ष नाना प्रकार के खिलौने रखे गए। नगर के कुंज गली स्थित दाऊजी मंदिर, राधा रमण मंदिर सहित अनेक मंदिरों में भी नंदोत्सव मनाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




मंगला आरती में उमड़ी भीड़ से बिगड़ी व्यवस्थाएं
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में गुरुवार देर रात दो बजे हुई मंगला आरती में ठाकुरजी के दर्शनों को जन समुद्र उमड़ पड़ा। प्रशासन और मंदिर की ओर से की गईं सभी व्यवस्थाएं धरी रह गईं। बीते वर्ष की अपेक्षा इस बार मंगला आरती के समय हुई भक्तों की भीड़ ने पिछले सभी रिकार्ड तोड़ दिए।

मंदिर के सेवायत के अनुसार आरती के बाद मंदिर से निकलने में श्रद्धालुओं को भारी जद्दोजहद करनी पड़ी। निकास द्वार पर श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते कई श्रद्धालु सीढ़ियों पर गिरकर चुटैल हो गए। एक बार तो भीड़ के कारण अफरा-तफरी मच गई। मंदिर के गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी और पुलिस के जवान असहाय दिखे।


भीड़ के आगे किसी की एक न चली। बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा के अनुसार मंदिर प्रबंधन ने सभी प्रकार के प्रयास किए थे। इस बार मंदिर में दर्शनों के लिए अधिक श्रद्धालु आए। व्यवस्थाएं फिर भी ठीक रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed