फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   nandotsav celebration in mathura

हाथी घोड़ा पालकी, जै कन्हैया लाल की...

Sat, 27 Aug 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 27 Aug 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
nandotsav celebration in mathura
नंदोत्सव की धूम - फोटो : अमर उजाला
‘नंद कै आनंद भयौ, जै कन्हैया लाल की। हाथी दिये घोड़ा दिये और दीनी पालकी...’ भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के अगले दिन नंदबाबा के यहां उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर ब्रज के मंदिरों में नंद और यशोदा के स्वरूपों ने उपहार लुटाए। ब्रजवासी इस आनंद में सराबोर हो गए।
विज्ञापन


श्रीजी बाबा आश्रम में राजा बाबा के सानिध्य में नंदोत्सव का आयेाजन हुआ। यहां ग्वाल बाल बने बालक आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे। मथुरा आगरा रोड स्थित गौड़ीय मठ में भी नंदोत्सव का आयोजन किया गया। यहां विदेशी श्रद्धालुओं ने जमकर आनंद लिया। माधवपुरी स्थित गिर्राज मंदिर में नंदोत्सव की धूम रही। यहां महिला मंडल बधाई गायन किया। 
विज्ञापन


दूसरे दिन भी शहर में लगे भंडारे 
श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल होने आए श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए लगातार दूसरे दिन भी शहर में भंडारा प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य कमाया। शहर और बाहरी इलाके में करीब 200 भंडारे सजाए गए। इन स्टाल पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन पूड़ी-सब्जी, पूड़ी-छोले के साथ कई स्थानों पर उपवास रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए फलाहार का वितरण किया गया। नंदोत्सव पर कढ़ी चावल खिलाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन



जन्माष्टमी महोत्सव की धूम
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शहर में जगह-जगह जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। रंगारंग कार्यक्रमों के साथ ही दही हांडी प्रतियोगिता हुई। श्रीराधिका धाम यूथ क्लब ने जन्माष्टमी महोत्सव मनाया। कालोनी के युवाओं द्वारा तैयार सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों ने समां बांध दिया। अंकित अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, प्रिंस अग्रवाल, गर्वित अग्रवाल आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed