फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Nanded Superfast was delayed by 9 and a half hours and Rishikesh was delayed by 8 and a half hours

Mathura News: नांदेड सुपरफास्ट साढ़े 9 तो ऋषिकेश साढ़े 8 घंटे की देरी से आई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Nanded Superfast was delayed by 9 and a half hours and Rishikesh was delayed by 8 and a half hours
मथुरा। जून की भीषण गर्मी में ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बुधवार को रेलवे जंक्शन पर दिल्ली और भोपाल की ओर से आने वाली ट्रेनें साढ़े 9 घंटे देरी से पहुंचीं। ऐसे में यात्रियों को अपना समय प्लेटफार्म पर ही बिताना पड़ा।
विज्ञापन


रेलवे जंक्शन पर नांदेड अंब अंदौरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22709) ट्रेन साढ़े 9 घंटे देरी से आई। इस ट्रेन से जाने वाले यात्रियों को गर्मी में काफी परेशान होना पड़ा। ऋषिकेश स्पेशल एक्सप्रेस (07363) साढ़े 8 घंटे देरी से आई। हरिद्वार जाने वाले मोहित, सुमित शाक्य, दिलीप ने कहा कि स्टेशन पर गर्मी में बैठना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रेनों की चाल इतनी धीमी हो गई है। सुबह आने वाली ट्रेन शाम को आई। निजामुद्दीन एक्सप्रेस (12147) जंक्शन पर साढ़े 3 घंटे देरी से आई। इस ट्रेन से जाने वाले 20 यात्रियों ने रिजर्वेशन निरस्त कराए।
विज्ञापन


इसके अलावा समता एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देरी से, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस डेढ़ घंटे से पहुंची। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि लंबी दूरी से आने वाली ट्रेनें देरी से चल रही हैं। कुछ रेल मंडलों में कार्य चल रहा है। इसके चलते इन्हें डायवर्ट भी किया गया है। इसके कारण यह देरी से चल रही हैं। रेलवे पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा रेल मंडल से सभी ट्रेनें समय से जा रही हैं। लंबी दूरी की कुछ ट्रेनें देरी से आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed