Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Nand ke lal is getting delighted with the abuses soaked in love....

Mathura News: प्रेम में पगी गालियों से हो रहे निहाल....नंद के लाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Nand ke lal is getting delighted with the abuses soaked in love....
विष्णु गोस्वामी, सेवायत नंदबाबा मंदिर नंदगांव
यतेंद्र तिवारी/राम पंडित
विज्ञापन

नंदगांव (मथुरा)। आपने सुना है कभी कि भगवान को भी गालियां दी जाती हों और लोग खुशी-खुशी ताली बजाकर उसका आनंद लेते हैं। ब्रज की पवित्र धरती पर बरसाना और नंदगांव में होली के दौरान यह अनूठी परंपरा निभाई जाती है। यहां कृष्ण को न सिर्फ प्रेमपूर्वक गालियां दी जाती हैं, बल्कि उनके परिवार में मां यशोदा, बहन सुभद्रा, काकी, बुआ और नानी तक को भी निशाना बनाया जाता है। ये अधिकार सिर्फ बरसाना वालों को ही है।
बरसाना-नंदगांव की साझा संस्कृति विलक्षण और अद्वितीय है। यहां के कण- कण में प्यार, त्याग और सद्भाव का समावेश है। राधा-कृष्ण का रिश्ता धुंधला न हो जाए इसलिए दोनों गांवों के बीच आज तक कोई वैवाहिक संबंध नहीं हुआ है। बावजूद बरसाना के लोग कृष्ण को जमाई मानते हैं। नंदगांव के लोगों को भी कृष्ण के सखा भाव से माना जाता है।
विज्ञापन

ससुराल में जिस प्रकार जमाई और उनके साथियों को मांगलिक अवसरों पर प्रेमपगी गालियां सुनाईं जाती हैं, ठीक उसी तरह बरसाना के लोग नंदगांव वालों की मौजूदगी में होली पर प्रेम पगी गालियां सुनाते हैं। इनके बीच वार्तालाप को सुनकर लोग आश्चर्य चकित रह जाते हैं। जब बरसाना के लोग गर्व के साथ खुद को नन्दबाबा के जमाई का जयघोष करते हैं तो सुनने वाला ठिठक जाता है। गोस्वामीजन के मध्य होली के समाज गायन में कृष्ण को दी जाने वाली गालियां बरबस ही सबका ध्यान आकृष्ट कर लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाला अति चंचल तेरी काकी, वो तो काम कला में पाकी
लठामार होली के दौरान समाज गायन में गोस्वामीजन कन्हैया को गालियां देते हुए पद गाते हैं, गावैं दे दे तारियां हो, ब्रज की नारियां सुकुमारि, नंद के नंदना हो ब्रज के चंदना सुकुमार, मिल बरसाने की गोरी यासे गावै नवल किशोरी, तुम सुनो नन्द के नंदा, तुम्है कौ पूछै ब्रज चंदा। गालियाें में कान्हा की बहन को निशाना बनाते हैं, तेरी बहन छैल छिनगारी-याकी श्रीदामा ते यारी। यशोदा मैया पर आक्षेप लगाते हुए गाते हैं, तेरी मां यशोदा रानी काऊ कारे सौं रति मानी। नंद नंदन बड़ी विनोदन तेरी ताई, जाकि सब कोई करे बड़ाई। यही हाल कान्हा की बुआ का किया जाता है। लाला तेरी बुआए वाकें कुंवारी के सुत हुआ। ऐसे में भला कान्हा की काकी कैसे रह सकती है। लाला अति चंचल तेरी काकी, वो तो काम कला में पाकी। नंदबाबा के मित्रों की वधुओं पर भी कटाक्ष किया जाता है। तेरी वृद्ध जनन की बहु, वो तो रसिकन की है गऊ। नन्द नन्दन तेरी मौसी रहत सदा मदहोशी। नंद नंदन तेरी नानी या की बात काऊ न छानी। कान्हा की मामी को भी गालियां पड़ती हैं।



बरसाना कान्हा की ससुराल है। ब्रज में मांगलिक अवसर पर प्रेम पगी गालियां दी जाती हैं। इसी भाव से बरसाना के लोग होली पर भी कान्हा को प्रेम पगी गालियां देते हैं। इन गालियों को सुनकर कान्हा प्रसन्न होते हैं। - विष्णु गोस्वामी, सेवायत नंदबाबा मंदिर नंदगांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed