फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   nagar palika did not take care about cleanness

कूड़ा निस्तारण में पालिका की ढिलाई जारी

Sun, 27 Mar 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 27 Mar 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
nagar palika did not take care about cleanness
कचरा
सामान्य रूप से ये माना जाता है कि आपकी कोई गलती इंगित की जाए तो आप तात्कालिक रूप से सुधारने का प्रयास करते हैं लेकिन वृंदावन नगर पालिका के बारे में ये नहीं कहा जा सकता। कूड़ा निस्तारण पर एनजीटी के कड़े रुख के बावजूद रविवार को नगर में कूड़ा निस्तारण के प्रति पालिका का रवैया ढीला ही रहा। गौरतलब है कि शनिवार को एनजीटी की ओर से नियुक्त आयुक्त राहुल खुराना ने नगर में कूड़ा प्रबंधन के हालात पर असंतोष जताया था। इससे पहले एनजीटी नगर पालिका के ईओ को भी इस मुद्दे पर तलब कर चुकी है।
विज्ञापन


वृंदावन में कूड़ा निस्तारण और यमुना किनारे डाले जा रहे मलबे के संबंध में शनिवार को एनजीटी की ओर से नियुक्त आयुक्त राहुल खुराना के दौरे के बाद भी नगर की स्थिति में बदलाव नजर नहीं आया।  रविवार को नगर के रिहायशी इलाकों के साथ अन्य स्थानों पर कूडे़ के ढेर लगे रहे।
विज्ञापन


रिहायशी इलाकों में नगर पालिका परिषद के कूडे़दान यथावत भरे हुए दिखे। कूड़े को नगर से दूर डलावघर तक पहुंचाने के लिए कोई व्यवस्था धरातल पर नहीं दिखी। हरिनिकुंज चौराहा, बांकेबिहारी कालोनी, किशोरपुरा, गांधीनगर, हरिजन बस्ती, राधा निवास, सेवाकुंज आदि क्षेत्रों से कूड़ा नहीं उठाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘अकेले जाकर देखूंगा हालात’
एनजीटी की ओर से नियुक्त आयुक्त राहुल खुराना ने फोन पर वार्ता में कूड़ा निस्तारण के मुद्दे पर एनजीटी के कड़े रुख को इंगित किया। उन्होंने बताया कि वृंदावन की सफाई व्यवस्था और कूड़ा निस्तारण के मुद्दे पर किसी भी प्रकार की ढिलाई बरती नहीं जाएगी। उन्होंने बताया कि पालिका ईओ और याचिकाकर्ता मधुमंगल शुक्ला के साथ स्थलीय निरीक्षण करने के बाद अब वह अकेले भी अपने स्तर से हालात का जायजा लेंगे, जांच करेंगे। विस्तृत रिपोर्ट 7 अप्रैल की सुनवाई में एनजीटी के समक्ष रखेंगे।


हमने एनजीटी के समक्ष जो तथ्य रखे थे वह निरीक्षण के दौरान काफी हद तक सही पाए गए। आशा है कि आयुक्त की रिपोर्ट के बाद एनजीटी वृंदावन में गंदगी और यमुना किनारे डाले जा रहे मलबे के मुद्दे पर कोई ठोस निर्णय लेगी।
-मधुमंगल शुक्ला, याचिकाकर्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed