फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mvda engineers visit jaygurudev asharam

जयगुरुदेव आश्रम पर फिर कसेगा शिकंजा

Thu, 06 Oct 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 06 Oct 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
mvda engineers visit jaygurudev asharam
चंडीगढ़ कोर्ट, हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय - फोटो : file photo
बाबा जयगुरुदेव आश्रम पर एक बार फिर शिकंजा कसने जा रहा है। हाईकोर्ट के ताजा सख्त आदेश के बाद मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण हरकत में आ गया है। मौके पर स्थिति का आकलन करने के लिए संबंधित अभियंताओं को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन


दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे स्थित जयगुरुदेव आश्रम में नाम योग साधना मंदिर के पीछे बाबा जयगुरुदेव का समाधि स्थल बनाया जा रहा है। इसकी निर्माण प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही विवादों में आ गई है। यह निर्माण ऐसे स्थान पर किया जा रहा है, जिसका कुछ हिस्सा महोली ग्राम पंचायत का है। इस जमीन को मुलायम सिंह सरकार ने आश्रम ट्रस्ट को 30 साल के पट्टे पर दिया था।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेश के बाद मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण में हलचल शुरू हो गई है। इस स्थल पर निर्माण कार्य विकास प्राधिकरण की अनुमति से ही किया जा रहा है। इसका नक्शा भी विकास प्राधिकरण की ओर से सितंबर महीने में स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पूर्व में आपत्तियों का निस्तारण न होने पर नक्शे को निरस्त कर दिया गया था, बाद में संशोधित नक्शे को विप्रा ने पास कर दिया था। हाईकोर्ट के आदेश के बाद वर्तमान स्थिति में विप्रा के अभियंताओं ने निर्माण का जायजा लिया है।

हालांकि विकास प्राधिकरण के सचिव विजय कुमार का कहना है कि हाईकोर्ट का आदेश मिलने के बाद आगामी कार्रवाई पर विचार किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed