{"_id":"590a23634f1c1bcc3a4446b0","slug":"muslim-society-standing-as-a-guardian-of-cows","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायों का रक्षक बनकर खड़ा हुआ मुस्लिम समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायों का रक्षक बनकर खड़ा हुआ मुस्लिम समाज
पुनीत शर्मा मथुरा
Updated Thu, 04 May 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
cow
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन क्षेत्र के गांव मडौरा में मंगलवार को हुई पंचायत के बाद ग्रामीणाें ने फैसलों पर अमल भी शुरू कर दिया है। गायों की हिफाजत को मुस्लिम समाज आगे आ गया है। गोकशी करते पकड़े जाने पर दो लाख का जुर्माना पहले ही तय हो गया है। इतना ही नहीं गांव में निगरानी कमेटी बना दी है। गांव में किसके घर कितनी गाय हैं और क्या स्थिति है इसकी पूरी
रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जो कमेटी बनाई गई है वह समय समय पर इन गायों की स्थिति को भी जानेगी। गोवर्धन का गांव मडौरा मुस्लिम बाहुल्य है। पंचायतों के माध्यम से नित नए फरमान सुनाने वाले इस गांव ने अब गायों की सुरक्षा को लेकर बीड़ा उठाया है। ग्रामीणों ने तय किया है कि अगर कोई गोकशी की सूचना देगा तो उसे 5100 रुपये का इनाम दिया जाएगा।
पूर्व प्रधान अली मोहम्मद ने बताया कि कमेटी देखेगी कि गांव में किस किस के यहां गाय है। पूरा विवरण रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। हर सप्ताह इन गायों का हाल जाना जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बहुत से लोग गाय का पालन दूध के लिए कर रहे हैं। उन लोगों का विवरण भी अंकित किया गया है। गांव में कोई गाय आएगी तो रजिस्टर में दर्ज कर ली जाएगी।