{"_id":"654a916930714b28420e706a","slug":"murder-robbery-conspiracy-in-vrindavan-from-siwan-jail-11-shooters-arrested-mathura-news-c-369-1-mt11005-3381-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सिवान जेल से वृंदावन में हत्या-डकैती की साजिश, 11 शूटर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सिवान जेल से वृंदावन में हत्या-डकैती की साजिश, 11 शूटर गिरफ्तार
विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन स्थित किशोरी कुंज आश्रम के मुख्य पीठासन राज स्वामी की हत्या और 25 किलो सोने की डकैती की वारदात को अंजाम देने आए 11 शूटरों को मंगलवार रात फिरोजाबाद और मथुरा पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इनमें से चार गोली लगने से घायल हैं।
चाचा की हत्या के आरोप में सिवान (बिहार) जेल में बंद राजस्वामी के बेटे केशव दास ने शूटरों को यहां भेजा था। पिता की हत्या कराकर आश्रम की संपत्ति हड़पना उसका उद्देश्य था।
एसपी सिटी मार्तंड प्रताप सिंह ने बताया कि वृंदावन में किशोरी कुंज आश्रम है, जिसके मुख्य पीठासीन राजस्वामी उर्फ कौशल तिवारी निवासी सिवान, बिहार हैं। उनका बेटा केशवदास उर्फ अवनीश तिवारी सगे चाचा की हत्या में सिवान जेल में बंद हैं। उसने अपने साथी आदित्य कुमार राय निवासी सिवान और आश्रम के सामने मेडिकल स्टोर संचालित करने वाले विपिन पुत्र हरी सिंह निवासी नगला मुंशी, राया व अपनी पत्नी पूनम तिवारी के जरिये शूटरों को जुटाया था।
विज्ञापन
सोमवार को धोखाधड़ी के एक मुकदमे में केशवदास मथुरा कोर्ट में पेशी पर आया। यहां उसने मंगलवार रात वारदात करना तय किया। विपिन ने टूंडला, फिरोजाबाद के चार शूटरों को एकत्रित किया। फिरोजाबाद पुलिस को इसका इनपुट मिला, जिस पर स्वाट टीम, वृंदावन पुलिस ने पानीगांव खादर में शूटरों को घेरा। पुलिस पर उन्होंने फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में राया के विपिन सहित टिटू उर्फ सुरेश पुत्र मुंशी, राज सिखरवार पुत्र हमवीर, अजय पुत्र रविंद्र, सोहन पुत्र पूरन सिंह निवासीगण टूंडला, फिरोजाबाद के पैर में गोली लगी।
इनके सहित रितेश पुत्र विजय यादव, आदित्य कुमार राय पुत्र अखिलेश्वर राय, अवनीश पुत्र अखिलेश, प्रवीण यादव पुत्र वीरेंद्र यादव निवासीगण सिवान, बिहार, सादिक सलमानी पुत्र ग्यासुद्दीन निवासी अशोक बिहार, गाजियाबाद, सोनू पुत्र योगेंद्र निवासी शीशामई, हसायन, हाथरस को गिरफ्तार किया गया। इनसे तमंचे, कारतूस, डकैती में प्रयुक्त होने वाला सामान बरामद किया गया है। पूनम तिवारी अभी फरार है।