फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Municipal employees administered a cleanliness pledge to the public

Mathura News: निगमकर्मियों ने लोगों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Municipal employees administered a cleanliness pledge to the public
मथुरा। भरतपुर गेट के निकट बद्री नगर में सार्वजनिक स्थान पर सफाई करते अपर नगर आयुक्त। - फोटो : mathura
मथुरा। नगर निगम ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया। इस दौरान नालियों और सड़कों की सफाई के साथ-साथ कूड़े से अटे पड़े खाली प्लॉटों को भी साफ कराया गया। निगम की टीम ने मोहल्लों में पहुंचकर लोगों को जागरूक किया और स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद निगम ने सफाई अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन


अभियान के दौरान निगमकर्मियों ने जगह-जगह से कूड़ा उठाया और लोगों से अपील की कि वे घर का कचरा सड़क या खाली प्लॉट में न डालें, बल्कि निर्धारित स्थान या कूड़ेदान में डालें। वार्ड-25 और 28 के स्थानीय निवासियों ने भी नगर निगम की इस पहल का स्वागत किया और सफाई बनाए रखने में सहयोग का आश्वासन दिया। इधर, नगर आयुक्त जग प्रवेश ने स्पष्ट कहा कि किसी ने शहर की स्वच्छता को खराब किया तो उसके खिलाफ जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी व्यक्ति या संस्था के लोग स्वच्छता व्यवस्था को खराब करने का प्रयास करेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन


--

सफाई के बाद लगाए जा रहे स्वच्छता के बोर्ड

अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने बताया कि यह सफाई अभियान लगातार चलेगा। प्रत्येक वार्ड के गली-मोहल्लों में खाली पड़े प्लॉटों को साफ कराया जा रहा है। साथ ही चौक-चौराहों, डलावघरों की सफाई के बाद वहां स्वच्छता का बोर्ड लगाया जा रहा है, ताकि फिर से कोई कूड़ा न डाले। उन्होंने लोगों से सफाई अभियान में सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed