{"_id":"623e08c2e38f1661b36f70c5","slug":"municipal-corporation-s-concern-over-illegal-parking-of-vrindavan-mathura-news-mtr515067252","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन की अवैध पार्किंगों पर नगर निगम का शिंकजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन की अवैध पार्किंगों पर नगर निगम का शिंकजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन। वृंदावन में जहां-तहां चल रहीं अवैध पार्किंग के खिलाफ नगर निगम प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को नगर निगम प्रशासन ने वृंदावन की चार पार्किंग को सील कर जुर्माना लगाया है।
मथुरा वृंदावन नगर निगम के आयुक्त अनुनय झा के आदेश पर पार्किंग टैक्स की वसूली के लिए कर विभाग की ओर से पार्किंग शुल्क वसूली अभियान चलाया गया। इसके अनुपालन में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी/कर निर्धारण अधिकारी शिवकुमार गौतम के निर्देशन में पार्किंग शुल्क की वसूली के लिए गौतम पाड़ा स्थित श्रीजी कार पार्किंग, श्री गोपाल जी पार्किंग हरिनिकुंज चौराहा, ठाकुर कार पार्किंग प्रेम मंदिर, श्री कृष्णाकार पार्किंग गांधीनगर को पार्किंग शुल्क अंकन 20,000 न जमा किये जाने के कारण नगर निगम की टीम ने सील कर दिया है।
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिवकुमार गौतम ने बताया कि नगर निगम की टीम आगे भी इसी तरह पार्किंग शुल्क की वसूली अभियान अनवरत रूप से चलाया जाता रहेगा। इस अभियान के दौरान सुनील कुमार राय कर निर्धारण अधिकारी, हरिकृष्ण गुप्ता कर अधीक्षक, मुकेश सिंह राजस्व निरीक्षक, संजय सरोज राजस्व निरीक्षक आदि थे।